24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाबीएचईएल में डायरेक्टर पद के दावेदार

बीएचईएल में डायरेक्टर पद के दावेदार

Published on

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल में गत मंगलवार को डायरेक्टर फायनेंस राजेश कुमार द्विवेदी को नियुक्त कर दिया है। अब कंपनी ने डायरेक्टर ईएंडआरडी का चयन होना बाकी है। दरअसल यह पद दिसंबर माह में खाली होगा। इसके लिए चार अफसरों ने आनलाइन आवेदन भेजकर इस पद की दावेदारी जताई है। इनमें बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक एसएम रामानाथन का नाम भी शामिल है। हालांकि यह हाल ही में बीएचईएल की त्रिची यूनिट से भोपाल यूनिट आए हैं। इनका परफार्मेंस देखा जाए तो उन्होंने भोपाल यूनिट आते ही टर्नओवर में इस यूनिट को नंबर—1 बनाकर इतिहास रच दिया है। ऐसे में इन्हें डायरेक्टर बनाया जाता है तो भोपाल यूनिट को नंबर—1 बनाए रखने के लिए नए सिरे से मशक्कत करना पडेगी। यूं तो डायरेक्टर के इस पद के लिए रमेश कुमार, एसबीडी, बैंग्लूरू राजीव गुप्ता, ईडी, कॉरपोरेट पीएंडडी, वेकांत राव, सोर्सिंग स्ट्रेचजी एंड प्लानिंग के नाम भी चर्चाओं में हैं। यदि श्री रामानाथन डायरेक्टर नहीं बन पाते हैं तो उनकी जगह वेकांत राव का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। अब देखना यह है कि इस पद के लिए साक्षात्कार के बाद कौन बीएचईएल दिल्ली कारपोरेट के लिए प्रमुख दावेदार बनेगा। गौरतलब है कि दिसंबर माह में डायरेक्टर ईआर एंड आरडी जेपी श्रीवास्तव भेल को अलविदा कहेंगे।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...