17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
HomeUncategorizedएक-दूजे के हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, शादी की तस्वीरें शेयर...

एक-दूजे के हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा- अब हम पति और पत्नी हैं

Published on

आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए। दोनों एक-दूसरे का हाथ थाम लिया और जीवनसाथी बना लिया। सोनाक्षी और जहीर इकबाल की एक्ट्रेस के घर पर पहले सगाई हुई और उसके बाद रजिस्टर मैरिज हुई। अब कुछ ही देर में रिसेप्शन है। सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने रजिस्टर मैरिज के बाद रस्म की बेहद प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। साथ में दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने यह भी बताया है कि उनका रिश्ता 7 साल पहले शुरू हुआ था, जो अब पति-पत्नी बनने के बाद नए पड़ाव पर है। सोनाक्षी और जहीर को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ और शादी की तस्वीरें मिनटों में ही वायरल हो गई हैं।

7 साल पहले शुरू हुई कहानी, शादी तक पहुंची
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, ‘आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार का पवित्र रूप देखा और तय कर लिया था कि इसे कायम रखेंगे। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत में मार्गदर्शन किया है। इस क्षण तक पहुंचाया है। हमारे दोनों परिवारों और दोनों भगवान के आशीर्वाद से, अब हम पति-पत्नी हैं।’

कागजों पर साइन कर रहे थे जहीर, पापा को देख रही थीं सोनाक्षी
सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक में दोनों अपने पैरेंट्स के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें जहीर इकबाल रजिस्टर मैरिज के दौरान कागजों पर साइन करते दिख रहे हैं और एक्साइटेड हैं। एक तरफ जहीर साइन कर रहे थे, और दूसरी ओर सोनाक्षी प्यार भरी नजरों ने पापा का हाथ थामें उनकी ओर देख रही थीं। वहीं दूसरी तस्वीर में जहीर इकबाल प्यार से सोनाक्षी के हाथ पर किस करते नजर आ रहे हैं।

शादी में शामिल हुए ये फिल्म स्टार्स
अब शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसके लिए वेन्यू सज चुका है और रेड कार्पेट भी बिछ चुका है, जहां आने वाली हस्तियां पोज देंगी। सोनाक्षी और जहीर की शादी में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। इनमें अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, आयुष शर्मा और अर्पिता खान शर्मा, हुमा कुरैशी व अन्य स्टार्स का नाम शामिल है। सलमान भी रिसेप्शन का हिस्सा होंगे। रिसेप्शन के लिए 1000 मेहमानों को न्योता भेजा गया है।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...