12.7 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : एक परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, गाजीपुर...

उत्तर प्रदेश : एक परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

Published on

गाजीपुर:

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक परिवार के 5 लोगों ने जहर खा लिया। गाजीपुर मे पति-पत्नी ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला दिलदारनगर के जबुरना गांव का है। गनीमत है कि जहर खाने वाले पांचों लोगों की हालत खतरे से बाहर है।

जहर खाने वाले सभी लोगों का गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पारिवारिक जमीन के बंटवारा नहीं होने पर दंपती ने अपने बच्चों के साथ यह खौफनाक कदम उठाया था। बताया जा रहा है कि जबुरना गांव के रहने वाले बृजेश ने परिवार में जमीन बंटवारे के झगड़े के बाद अपनी पत्नी शकुन्तला और तीन बच्चों के साथ गन्ने के रस में जहर घोल कर पी लिया था। हालत बिगड़ने पर सभी को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें इलाज के लिए गाजीपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है।

पांच लोगों ने खाया सल्फास
ईएमओ मेडिकल कॉलेज डॉ. मिथिलेश यादव ने बताया कि भदौरा सीएससी से रेफर किए गए 5 मरीज इमरजेंसी में आए थे। इनमें से दो वयस्क और तीन बच्चे थे।फिलहाल सभी की स्थिति काबू में है। बताया जा रहा है कि सभी ने सल्फास का सेवन किया था।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this