9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराजनीतिहिंदू राष्ट्र, हेडगेवार जिंदाबाद, जय श्रीराम के जवाब में लगे जय अवधेश...

हिंदू राष्ट्र, हेडगेवार जिंदाबाद, जय श्रीराम के जवाब में लगे जय अवधेश के नारे, संसद में शपथ के

Published on

लखनऊ:

संसद सत्र के दूसरे दिन सांसदों के शपथ लेने के दौरान हंगामा देखने को मिला। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और बांग्ला समेत अन्य भाषाओं में सांसदों ने शपथ ली। दूसरे दिन यूपी के कई सांसदों ने शपथ ली। यूपी में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले गौतमबुद्धनगर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने संसद में संस्कृत में शपथ ली। बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने शपथ के बाद जय हिंदू राष्ट्र, जय भारत बोला। इस पर विपक्ष के सदस्यों ने कहा कि यह संविधान विरोधी है। विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि जो भी आपत्तिजनक होगा, उसे हम देखेंगे।

हेमा मालिनी राधे-राधे बोलीं
मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्होंने ‘राधे-राधे’, ‘जय श्रीकृष्ण’, ‘जयश्री राधा रमण’, ‘भारत माता की जय’ शब्दों के साथ अपनी शपथ समाप्त की। मेरठ सांसद अरुण गोविल ने शपथ लेने के बाद जय श्रीराम बोले, तो विपक्षी सांसदों ने जय अवधेश का नारा लगाया। अवधेश प्रसाद सपा के टिकट पर अयोध्या से जीते। उन्होंने बीजेपी के लल्लू सिंह को हराया है।

अतुल गर्ग ने हेडगेवार जिंदाबाद का नारा लगाया
हाथरस से बीजेपी सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने शपथ लेने के बाद ‘श्रीराम’ का नारा लगाया। गाजियाबाद से बीजेपी सांसद अतुल गर्ग ने शपथ लेने के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिंदाबाद, दीनदयाल उपाध्याय जिंदाबाद, अटल बिहारी वाजपेयी जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इतना ही नहीं विपक्षी सांसदों की नारेबाजी देखते हुए अतुल गर्ग वापस आए और डॉ. हेडगेवार जिंदाबाद का नारा भी लगाया।

चंद्रशेखर को देखकर मुस्कुराए अखिलेश
नगीना से चुनकर पहली बार संसद पहुंचे आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर जब शपथ लेकर वापस जा रहे थे, तो रास्ते में अखिलेश यादव उनको देखकर मुस्कुराने लगे। मुजफ्फरनगर सांसद शपथ लेने के बाद वापस बिना साइन किए ही अपनी सीट पर बैठने जा रहे थे, तभी अखिलेश यादव ने उनको साइन करने को याद दिलाय।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो के नारे लगाए
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार शाम लोकसभा में बतौर संसद सदस्य शपथ ली। शपथ लेते समय राहुल गांधी के हाथ में संविधान की प्रति थी। इस दौरान कांग्रेस सांसदों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की और ‘भारत जोड़ो’ के नारे लगाए। उन्होंने अंग्रेजी में शपथ ली और इस दौरान संविधान की प्रति भी दिखाई। शपथ लेने के उपरांत राहुल गांधी ने ‘जय हिंद, जय संविधान’ कहा। राहुल गांधी के शपथ लेने के दौरान कांग्रेस सांसदों ने टेबल थपथपाकर उनका स्वागत किया। राहुल गांधी के बाद अमेठी से सांसद चुने गए कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने लोकसभा में संसद सदस्य की शपथ ली।

अखिलेश, डिंपल और धर्मेंद्र संविधान के प्रति के साथ ली शपथ
अखिलेश यादव, डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव समेत इंडिया गठबंधन के चुने गए सांसद संविधान की प्रति लेकर शपथ लेने पहुंचे और शपथ के बाद जय भीम, जय संविधान का नारा लगाया। वहीं, अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले अनुपस्थित रहे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...