10.3 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में हवाला रैकेट का भंडाफोड़, 80 लाख रुपये कैश जब्त, 3...

छत्तीसगढ़ में हवाला रैकेट का भंडाफोड़, 80 लाख रुपये कैश जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

Published on

दुर्ग,

छत्तीसगढ़ पुलिस ने हवाला मनी ट्रांसफर रैकेट में संलिप्तता के लिए गुजरात के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और रायपुर में उनके पास से 80 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पकड़े गए तीनों शख्स उस रैकेट का हिस्सा थे, जो ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग एप्लीकेशन के जरिए जमा किए गए पैसे को ट्रांसफर करने में लगा हुआ था.

पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कार्यालय से अवैध धन रैकेट चलाने वाले अहमदाबाद के एक व्यक्ति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं. आपको बता दें कि हवाला का मतलब बैंकिंग चैनलों को दरकिनार कर धन का अवैध हस्तांतरण होता है.

दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि दुर्ग पुलिस ने बुधवार को रायपुर के शंकर नगर इलाके में एक कार्यालय से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान शक्ति सिंह जटेजा (26), जयेंद्र सिंह जटेजा (21) और आकाश कुमार दवे (31) के रूप में हुई है. ये तीनों गुजरात के पाटन जिले के निवासी हैं.

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि यह कार्रवाई पिछले सप्ताह दुर्ग के भिलाई इलाके में एक ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप पैनल संचालक की गिरफ्तारी के बाद की गई है. एसपी ने बताया कि 28 जून को रूआबांधा (भिलाई) निवासी विनय कुमार यादव को सुपेला इलाके से उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह अपनी कार से ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए सट्टेबाजी कर रहा था.

आरोपी विनय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने सट्टेबाजी के जरिए जुटाए गए पैसे को हवाला के जरिए उन लोगों को ट्रांसफर किया है, जिन्होंने उसे ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का पैनल मुहैया कराया था. SP शुक्ला ने बताया कि उस व्यक्ति ने रायपुर के शंकर नगर इलाके में स्थित उस ऑफिस के बारे में भी बताया, जहां हवाला का कारोबार चल रहा था. इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए दुर्ग पुलिस की एक टीम गठित की गई.

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के मुताबिक, टीम ने रेकी करने के बाद बुधवार को रायपुर स्थित आरोपियों के ऑफिस पर छापा मारा और तीनों को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उसी ऑफिस के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुटाए गए पैसे ट्रांसफर कर रहे थे, जिसका संचालन अहमदाबाद के दिनेश भाई नाम के व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था.

SP शुक्ला ने बताया कि उनके कार्यालय से पुलिस ने 80 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, एक नोट गिनने की मशीन और एक रुपये, दो, पांच, दस और बीस रुपये के नोटों के आठ बंडल बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल टोकन प्रणाली के तहत अवैध रूप से धन हस्तांतरित करने के लिए कोड के रूप में किया जाता था. आरोपी दिनेश भाई का पता लगाने के प्रयास जारी हैं, जो अहमदाबाद से रायपुर में हवाला रैकेट कार्यालय संचालित कर रहा था और अब फरार है.

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...