12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्य'अल्कलाइन वॉटर से भी ज्यादा शुद्ध संगम का पानी', अब्दुल कलाम के...

‘अल्कलाइन वॉटर से भी ज्यादा शुद्ध संगम का पानी’, अब्दुल कलाम के साथ काम कर चुके वैज्ञानिक का दावा

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ जारी है, 58 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। लेकिन इस आस्था के बीच एक विवाद भी संगम के साथ जुड़ चुका है। कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें कहा गया कि संगम का पानी नहाने योग्य नहीं है, आप उसमें आचमन नहीं कर सकते। उस एक रिपोर्ट के बाद विवाद बढ़ गया और विपक्ष ने सरकार पर हमला किया। यह अलग बात है योगी सरकार ने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया।

संगम के पानी को लेकर क्या दावा?
अब एक और रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उस रिपोर्ट में कहा गया है कि संगम का पानी तो अल्कलाइन वॉटर जितना शुद्ध है। असल में पद्मश्री पा चुके वैज्ञानिक डॉ अजय सोनकर ने जोर देकर बोला है कि गंगा का जल सिर्फ स्नान योग्य नहीं है बल्कि कहना चाहिए अल्कलाइन वॉटर जितना शुद्ध भी है। वैज्ञानिक के मुताबिक उन्होंने संगम अरैल और पांच दूसरे घाटों के गंगाजल की लैब में जांच की थी। उस जांच में पता चला है कि 57 करोड़ श्रद्धालुओं की आस्था के डुबकी के बाद भी पानी की शुद्धता में कोई कमी नहीं आई है।

बड़ी बात यह है कि डॉक्टर सोनकर एपीजे अब्दुल कलाम के साथ विचार विमर्श कर चुके हैं, एक समय उनके साथ काम करते थे। ऐसे में उनकी बोली बात की अहमियत काफी ज्यादा मानी जा रही है। वैज्ञानिक ने तो यहां तक बोला है कि अगर किसी को गंगाजल की शुद्धता पर सवाल है तो वे भी उनकी प्रयोगशाला में आ सकते हैं, वे उनके सामने जांच कर सकते हैं।

किसने बोला था- नहाने योग्य नहीं?
अब यह रिपोर्ट इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि इससे पहले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट ने अलग ही दावा कर दिया था। सीपीसीबी की रिपोर्ट में बताया गया था कि पानी में फेकल कोलीफॉर्म का स्तर काफी ज्यादा पाया गया है। असल में जांच टीम ने कई स्थानों पर पानी की जांच की थी, उस जांच के दौरान ही यह बात सामने आई कि पानी में फोकल कोलीफॉर्म की मात्रा काफी ज्यादा रही। इसका कारण भी सामने आया है, तर्क दिया जा रहा है कि इस समय क्योंकि संगम में करोड़ों लोग स्नान कर रहे हैं, उस वजह से फोकल कोलीफॉर्म की मात्रा बढ़ गई है।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...