13.1 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeराजनीतिमुआवजे और बीमा में फर्क, शहीद के परिवार को सिर्फ...', अग्निवीर पर...

मुआवजे और बीमा में फर्क, शहीद के परिवार को सिर्फ…’, अग्निवीर पर छिड़ी बहस के बीच बोले राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि शहीद अग्निवीर अजय कुमार के परिवार को अभी तक सरकार की ओर से कोई मुआवजा नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि मुआवजा और बीमा में फर्क होता है, राहुल ने कहा कि शहीद के परिवार को सिर्फ बीमा कंपनी की ओर से भुगतान किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो सहायता शहीद अजय कुमार के परिवार को मिलनी चाहिए थी, वो नहीं मिली है.

कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश के लिए जान देने वाले हर शहीद के परिवार का आदर किया जाना चाहिए, लेकिन मोदी सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है. सरकार कुछ भी कहे, यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और मैं इसे उठाता रहूंगा. INDIA गठबंधन सेना को कभी कमज़ोर नहीं होने देगा.

इससे पहले राहुल गांधी ने 3 जुलाई को आरोप लगाया था कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में शहीद अग्निवीरों के परिवारों को मुआवजे के मुद्दे पर झूठ बोला था. इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए. इसके बाद भारतीय सेना के एडीजी पीआई का बयान सामने आया था. इसमें कहा गया था कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्टों से पता चला है कि अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया गया है, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी थी.

शहीद के परिजनों को किया 98.39 लाख का भुगतान
एडीजी पीआई ने कहा था कि इस बात पर जोर दिया जाता है कि इंडियन आर्मी अग्निवीर अजय कुमार द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है. उन्हें अंतिम विदाई पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई थी. साथ ही कहा कि शहीद अग्निवीर अजय के परिजनों को पहले ही 98.39 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है. एडीजी पीआई ने कहा कि अग्निवीर योजना के प्रावधानों के अनुसार लगभग 67 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और अन्य लाभ पुलिस वेरिफिकेशन के बाद भुगतान किए जाएंगे. कुल राशि लगभग 1.65 करोड़ रुपये होगी. बयान में इस बात पर जोर दिया गया था कि शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए, इसमें अग्निवीर भी शामिल हैं.

राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया था मुद्दा
लोकसभा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना का भी हवाला दिया था, उन्होंने कहा था कि मैं अग्निवीर के परिवार से मिला हूं. केंद्र सरकार अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं देती है. अग्निवीर यूज एंड थ्रो मजदूर हैं. इस योजना को लेकर जवानों के मन में भय है. मोदी जी इन जवानों को शहीद नहीं मानते हैं.

राजनाथ सिंह ने किया था राहुल के बयान का खंडन
राजनाथ सिंह ने सोमवार (1 जुलाई) को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राहुल गांधी के संबोधन के दौरान हस्तक्षेप करते हुए कहा था कि ड्यूटी के दौरान अपनी जान देने वाले अग्निवीर को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलता है. योजना को 158 संगठनों से सुझाव लेने के बाद शुरू किया गया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम...

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...