25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य14 साल में 5 बार शादी और 5 सुहागरात, बिहार का सिपाही...

14 साल में 5 बार शादी और 5 सुहागरात, बिहार का सिपाही ‘जिसे रोका न गया होता तो जिला बना देता’

Published on

पटना:

सोशल मीडिया हैंडल पर एक ट्वीट वायरल हुआ। इस ट्वीट में एक चिट्ठी है। ये चिट्ठी है सीआरपीएफ के एक सिपाही हरेंद्र राम से जुड़ी। इस चिट्ठी के मजमून के मुताबिक हरेंद्र राम ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसके बारे में आज के दौर में लोग सोच नहीं पाते। ये कारनामा ऐसा है कि इसे हर इंसान जीवन में एक बार जाने-अनजाने, कभी अपनी तो कभी घरवालों की मर्जी से कर ही डालता है। लेकिन इस सिपाही ने पूरे 5 बार ये कारनामा कर दिखाया। खुलासा तब हुआ जब आरा कुटुंब न्यायालय की एक चिट्ठी सामने आई। तब जानकारी हुई कि सिपाही हरेंद्र राम तो बहुत बड़े ‘खिलाड़ी’ भी हैं।

सीआरपीएफ के सिपाही के 14 साल में 5 कारनामे
आपको पढ़ कर हैरानी हो रही होगी, लेकिन सीआरपीएफ की कार्रवाई से जुड़ी एक चिट्ठी के हिसाब से यही सच है। इस चिट्ठी में लिखा है कि ‘बल संख्या 060874335 सिपाही/जीडी हरेंद्र राम, बी/09 बटा, केरिपुब. ने सिपाही/जीडी के पद पर तैनात रहते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अधिनियम की धारा 11(1) के साथ पठित केरिपुबल नियमावली 1955 के नियम (15) के अधीन बल के सदस्य/केंद्रीय कर्मचारी होने की हैसियत से आदेशों की अवज्ञा/कदाचार किया है।’

अब पढ़िए सिपाही जी का कारनामा
इसी चिट्ठी में आगे लिखा है कि ‘सिपाही हरेंद्र राम ने अपनी पहली पत्नी के जीवित रहते हुए एक से अधिक विवाह किए और पांचवीं शादी निशा कुमार के साथ 29 नवंबर 2021 को की तथा इसकी जानकारी विभाग को नहीं दी, न ही विभाग से कोई अनुमति प्राप्त की। आरोपी सिपाही हरेंद्र राम की चौथी पत्नी खुशबू कुमारी के द्वारा 09 बटालियन को अपने पत्र संख्या- शून्य, दिनांक-शून्य को दिए अपने शिकायत पत्र में कार्मिक की अन्य पत्नियों और उनके साथ विवाह की दिनांक का विवरण भी दिया गया है।’

चौथी पत्नी ने फोड़ दिया भांडा
इस वायरल चिट्ठी के मुताबिक सिपाही हरेंद्र राम की करतूत का भांडा उसकी चौथी पत्नी खुशबू कुमारी ने फोड़ दिया। खुशबू ने अपनी चिट्ठी में इसकी बकायदा डिटेल भी दी। उसने बताया कि हरेंद्र राम ने पहली शादी 20 मई 2008 को रिंकी कुमार के साथ की। इसके बाद दूसरी शादी 16 मई 2010 को कविता कुमारी के साथ, तीसरी शादी 19 अगस्त 2014 में अनिता कुमारी के साथ, चौथी शादी 8 मई 2017 को शिकायतकर्ता खुशबू कुमारी के साथ और पांचवीं शादी 30 नवंबर 2021 को निशा कुमारी के साथ की।

यूजरों ने किए गजब के कमेंट
चिट्ठी के इस वायरल ट्वीट पर यूजरों ने गजब के कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि ‘सिपाही जीडी हरेन्द्र राम, 05 पत्नियों वाला पति। यह भी एक यादगार रहेगा, CRPF बल में धरोहर के रुप में जाना जायेगा ये जवान।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘दबाव नहीं रहता तो अब तक सेंचुरी के करीब होता.. इतनी शादियां तो चोरी से किया है… सामने किया होता तो अब तक एक नया जिला(District )बन गया होता।’

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...