19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालपिता जी से बोल कार दिला दे नहीं तो... पति ने पत्नी...

पिता जी से बोल कार दिला दे नहीं तो… पति ने पत्नी को दी प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी, ससुराल वालों से की बड़ी डिमांड

Published on

इंदौर

जिले से एक पति के शर्मनाक करतूत की घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के साथ बिताए अंतरंग पलों का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पत्नी ने कहा है कि पति वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कार की डिमांड करता है। पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पूनम नाम की एक महिला ने बताया है कि उसकी शादी 21 मई 2023 को लखन पटेल नामक व्यक्ति से हुई थी। शादी के शुरुआती महीनों में ही लखन ने पूनम को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसके चरित्र पर शंका जताने लगा। उसने पूनम के साथ उसके अंतरंग पलों के वीडियो भी बना लिए। जब पूनम ने इसका विरोध किया तो लखन ने मारपीट शुरू कर दी।

दहेज प्रताड़ना का आरोप
पूनम ने अपनी परेशानी अपनी सास भूरी बाई और ससुर सत्यनारायण पटेल को बताई, लेकिन उन्होंने उसकी बात अनसुनी कर दी। उसकी ननद वंदना ने भी लखन को पूनम के खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया। सास-ससुर का कहना था कि पूनम के पिता ने दहेज में कुछ नहीं दिया और शादी भी सस्ते में करवाई थी। इसके बाद ससुराल वालों ने पूनम के पिता से शगुन में कार की मांग रखी। जब पूनम के पिता ने असमर्थता जताई तो लखन ने 15 फरवरी 2024 को पूनम को मारपीट कर घर से निकाल दिया। 21 मई को लखन पूनम के पिता के घर आया और उन्हें धमकाया कि अगर उन्होंने कार नहीं दी तो वह पूनम के वीडियो वायरल कर देगा।

इस घटना से तंग आकर पूनम ने अपने परिवार की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने लखन, भूरी बाई, सत्यनारायण पटेल और वंदना के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...