12.7 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराष्ट्रीयएल्विश यादव को मनी लॉन्ड्रिंग में ED ने भेजा नोटिस, 23 जुलाई...

एल्विश यादव को मनी लॉन्ड्रिंग में ED ने भेजा नोटिस, 23 जुलाई तक लखनऊ में पेश होने का दिया आदेश

Published on

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव पर फिर एक गाज गिरी है। उन्हें प्रवर्तन निदेशायल ने उन्हें नोटिस भेजा है और पेश होने के लिए आदेश दिया है। एल्विश को ये नोटिस सांप के जहर मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग में दिया गया है। हालांकि एल्विश इन दिनों भारत में नहीं हैं। वह विदेश यात्रा पर हैं। लेकिन ईडी ने उन्हें फौरन जांच में शामिल होने के लिए कहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी की लखनऊ यूनिट ने एल्विश यादव को 23 जुलाई को विदेश से लौटकर फौरन पेश होने का आदेश दिया है। मंगलवार, 9 जुलाई को अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि ED की लखनऊ इकाई ने 23 जुलाई को एल्विश यादव को तलब किया है, क्योंकि उन्होंने 8 जुलाई को अपने विदेश दौरे का हवाला देते हुए ईडी के सामने पेश होने में असमर्थता जताई थी। अधिकारी ने कहा कि यादव को छूट दी गई है और बाद में पेश होने की अनुमति दी गई है।

एल्विश यादव के दोस्त से 7 घंटे पूछताछ
उन्होंने बताया कि एल्विश यादव के करीबी सहयोगी और हरियाणा के सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया से सोमवार 8 जुलाई को ईडी ने लखनऊ ऑफिस में करीब 7 घंटे पूछताछ की थी। उनसे उनके एक फेमस गाने में सांप के इस्तेमाल के बारे में पूछताछ की गई थी। इसके अलावा, एल्विश के दूसरे साथी ईश्वर यादव और विनय यादव से भी इश मामले में पहले पूछताछ की जा चुकी है।

एल्विश यादव के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट
6 अप्रैल को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने FIR दर्ज होने के बाद एल्विश यादव और सात अन्य लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (वाइल्डलाइफ एक्ट) के तहत 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें बताया गयाथा कि कैसे सांपों की तस्करी की गई और कैसे पार्टियों में उनके जहर का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि इस मामले पर एल्विश ने खुद को बेगुनाह बताया था और दावों को फर्जी बताया था।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...