11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
HomeUncategorized'बेटी से ज्यादा प्यारी मम्मी...' श्वेता तिवारी ने फिर धड़काया फैंस का...

‘बेटी से ज्यादा प्यारी मम्मी…’ श्वेता तिवारी ने फिर धड़काया फैंस का दिल, बोले- कौन कहता है वो 43 की हैं!

Published on

‘श्वेता सोचती होंगी, उम्र क्या है, मैं तो अपनी बेटी से भी ज्यादा जवान हूं…’, ’20 साल पहले जितनी अभी भी खूबसूरत’, ‘कौन कहता है कि वो 43 साल की हैं’… ऐसे ही ना जाने कितने कॉमेंट्स फैंस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के नए पोस्ट पर कर रहे हैं। जिन्हें आज भी लोग ‘कसौटी जिंदगी की’ शो की प्रेरणा ही मानते हैं और उतना ही प्यार देते हैं। श्वेता ने जब ये सीरियल किया था, तब वो 21 साल की थीं और अब वो उम्र के इस पड़ाव पर हैं, लेकिन आज भी उतनी ही हसीन और जवां लगती हैं।

श्वेता तिवारी के फैंस उनके नए पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में श्वेता भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और खूब सारी फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर अपने 5.4 मिलियन फॉलोअर्स के लिए उन्होंने अब एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसे अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 4 अक्टूबर 1980 को जन्मीं श्वेता तिवारी ने ‘कसौटी जिंदगी की’ के अलावा ‘परवरिश’, ‘बेगुसराय’ जैसे शोज में काम किया है। वो भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता को रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा जाएगा। इस फिल्म में करीना कपूर, अर्जुन कपूर, अजय देवगन, अक्षय कुमार सहित कई स्टार्स नजर आएंगे।

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...