25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक, गुंबद के ऊपर मिनटों तक उड़ता...

ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक, गुंबद के ऊपर मिनटों तक उड़ता रहा ड्रोन, देखें वीडियो

Published on

आगरा:

ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। सीआईएसएफ और ताज सुरक्षा पुलिस समेत कई एजेंसियां 24 घंटे निगरानी करती हैं। इसके बावजूद भी ताजमहल की सुरक्षा में सेंध लग गई। हुआ यूं कि एक ड्रोन ताजमहल के ऊपर उड़ता हुआ दिखाई दिया। ड्रोन का ये वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इस पुष्टि नहीं हो पाई है कि इसे किसने उड़ाया है और कहां से इसे उड़ाया गया है।

एसीपी ताज सुरक्षा का कहना है कि सीआईएसएफ और ताज सुरक्षा पुलिस की एक टीम गठित की है। जो इसकी पड़ताल कर रही है। उनका कहना है कि ड्रोन ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट से नहीं उड़ा है।विश्वदाय स्मारक ताजमहल पर परिंदा भी पर न मार सके इस लिहाज से सुरक्षा को तीन जोन में बांटा गया है। सोमवार को ताजमहल के मुख्य गुंबद के ऊपर एक ड्रोन का उड़ते हुए वीडियो वायरल हो गया। ये वीडियो 30 सेकंड का है।

एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि वीडियो में ड्रोन ताजमहल के पीछे से आता हुआ दिखाई दे रहा है। ये वीडियो कब का है । इसकी जानकारी नहीं हुई है। हो सकता किसी ने इसे ताज के पार्श्व से उड़ाया होगा। इसकी जानकारी की जा रही है। जल्द ही सीआईएसएफ और ताज सुरक्षा पुलिस की टीम इसकी पड़ताल कर लेगी। इसके अलावा वीडियो किसने वायरल किया है। इसकी भी पड़ताल की जा रही है। उसके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

एंटी ड्रोन सिस्टम लगेगा
एसीपी ताज सुरक्षा अरब ने बताया ताजमहल की सुरक्षा के लिए अब एंटी ड्रोन सिस्टम लगाया जाना है। अगले 2 या 3 महीने में इस सिस्टम लगा दिया जाएगा।।

Latest articles

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...