24.1 C
London
Wednesday, July 2, 2025
Homeराज्यहमने कई जिले खो दिए,1951 में 12%, आज असम में मुस्लिम आबादी...

हमने कई जिले खो दिए,1951 में 12%, आज असम में मुस्लिम आबादी 40%… हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान

Published on

रांची:

असम की डेमोग्राफी में हुए बदलाव को लेकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दिया है। सीएम हिमंत ने कहा कि ने कहा असम की डेमोग्राफी में आया बदलाव मेरे लिए एक बड़ा मुद्दा है। असम में मुस्लिम आबादी आज 40% तक पहुंच गई है, जो 1951 में यह 12% थी। हमने कई जिले खो दिए हैं। यह मेरे लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह मेरे लिए जीवन और मृत्यु का सवाल है।

झारखंड दौरे पर हैं बिस्वा
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा मंगलवार को रांची पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि झारखंड में कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीत दर्ज करेगी और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी। हिमंता बिस्वा सरमा झारखंड भाजपा के सह प्रभारी हैं। वह पिछले एक महीने के भीतर तीसरी बार झारखंड आए हैं। उन्होंने कहा कि हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी ने राज्य में अच्छा प्रदर्शन किया है। विधानसभा चुनाव में हम इससे भी शानदार परिणाम हासिल करेंगे। हमें राज्य की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं-समर्थकों पर भरोसा है।

झारखंड में मौजूदा सरकार सत्ता से होगी बाहर: बिस्वा
उन्होंने कहा कि यह निश्चित है कि राज्य की मौजूदा सरकार चुनाव के बाद सत्ता से बाहर होगी। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड आकर वह ऊर्जा से भर जाते हैं। वह यहां बार-बार आना चाहते हैं। बता दें कि पार्टी की ओर से पिछले 5 जुलाई से राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तरीय नेताओं-कार्यकर्ताओं के अभिनंदन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित पार्टी के सांसद-विधायक इन कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों के टिप्स दे रहे हैं।

Latest articles

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

भोपालबैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष,बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल...

भेल में प्रशासनिक फेरबदल 

भेलभेल भोपाल यूनिट में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है l विभागों में फेरबदल...

Fatty Liver Causes: फैटी लीवर से बचना है तो इन चीज़ों से करें परहेज़ हकीम सुलेमान ख़ान के ख़ास नुस्ख़े

Fatty Liver Causes: लिवर की बीमारियों के पीछे सबसे बड़ा कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल...

More like this

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल पर अमिताभ की कॉलर ट्यून से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी परेशान हटाया जा सकता है संदेश

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल कॉल करने से पहले सुनाई देने वाली साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून जिसमें...

मध्य प्रदेश में सदानिरा समागम का आगाज CM मोहन यादव बोले- प्रदेश में गंगा-यमुना से भी ज्यादा जल

CM : मध्य प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे...