24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराष्ट्रीय'एक ही सेंटर से 85 प्रतिशत छात्रों के 700 से ज्यादा नंबर,...

‘एक ही सेंटर से 85 प्रतिशत छात्रों के 700 से ज्यादा नंबर, दोबारा हो परीक्षा…’, NEET पेपरलीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

Published on

नई दिल्ली

नीट यूजी 2024 विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई जारी है। याचिकाकार्ताओं ने एक नया हलफनामा दायर किया है जिसमें कई सवाल पूछे गए हैं। उनकी मांग है कि परीक्षा दोबारा कारवाई जाए इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है।याचिकाकर्ताओं-छात्रों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र हुड्डा ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बिहार पुलिस की जांच के बयानों में कहा गया है कि पेपर लीक 4 मई को हुआ था। साथ ही उन्होंने कहा कि NTA ने भी पेपर लीक की बात मानी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि राजकोट के एक सेंटर से 85 प्रतिशत अभ्यर्थी 700 से ज़्यादा नंबर आए हैं, यह पेपर लीक की ओर पुख्ता इशारा है।

सुनवाई जारी, एक एक पॉइंट पर कोर्ट के सवाल
सुनवाई के दौरान एनटीए के वकील सॉलिसिटर जनरल ने माना कि देश भर के आठ केंद्रों पर गलत प्रश्न पत्र बांट दिए गए थे। लेकिन उन्होंने कहा कि यह पेपर भी बाकि पेपर्स की तरह कठिन थे इसलिए एनटीए ने छात्रों परीक्षा देने दी।

वकील हुड्डा ने कहा कि एनटीए ने पेपर लीक होने और वॉट्सऐप के ज़रिए लीक हुए प्रश्नपत्रों के प्रसार की बात स्वीकार की है। इस बीच, एनटीए ने माना कि आठ केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के वितरण में गड़बड़ी हुई थी। NTA ने कहा कि आठ केंद्रों ने गलत बुकलेट (केनरा बैंक का पेपर) बांट दिया था। एनटीए के वकील ने कहा कि दोनों सेट के पेपर (एसबीआई और कैनरा बैंक) का कठिनाई स्तर एक जैसा था इसलिए बच्चों को इम्तेहान देने दिया गया था।सीजेआई ने आगे कहा, “हमारे पास अभी तक कोई भी ऐसा मटेरियल नहीं है जो यह दिखाए कि लीक इतना व्यापक था और पूरे देश में फैल गया था।”

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने NTA से चार सवाल पूछे। अदालत ने पूछा-

1. केनरा बैंक के पेपर कितने केंद्रों पर वितरित किए गए?

2. उन केंद्रों में से कितने केंद्रों पर सही प्रश्न पुस्तिकाएं (एसबीआई पेपर) बदली गईं?

3. केनरा बैंक के पेपर के लिए कितने केंद्रों पर पेपर का मूल्यांकन किया गया?

4. केनरा बैंक के पेपर का मूल्यांकन होने के बाद, उम्मीदवारों का प्रदर्शन कैसा रहा?

Latest articles

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...