19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यUP बीजेपी अध्यक्ष ने दोनों डिप्टी सीएम के साथ की बैठक, CM...

UP बीजेपी अध्यक्ष ने दोनों डिप्टी सीएम के साथ की बैठक, CM योगी रहे नदारद

Published on

नई दिल्ली,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गैर-मौजूदगी में लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने मीटिंग की है. इस मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष और संगठन माहमंत्री भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि आजमगढ़ और वाराणसी में तय शेड्यूल की वजह से मुख्यमंत्री ने बैठक में शिरकत नहीं की और उनके बगैर ही चार वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बैठक कर ली.

उत्तर प्रदेश में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इससे पहले बीजेपी की राज्य इकाई में हलचल देखने को मिल रही है. पिछले दिनों कुछ आपसी विवाद भी सामने आए, जिसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दिल्ली आना पड़ा.डिप्टी सीएम ने तब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. तब सूत्रों ने योगी कैबिनेट में कुछ बदलाव की संभावना जताई थी. हालांकि, सूत्र ने मुख्यमंत्री पद में किसी भी बदलाव की संभावना से इनकार किया था.

एक घंटे से भी ज्यादा चली बैठक
सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और संगठन सचिव के साथ यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की बैठक हुई, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. कहा जा रहा है कि बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली.

सीएम योगी के विभाग से डिप्टी सीएम का सवाल
बीजेपी के असंतुष्ट माने जाने वाले वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला भी बोला. उन्होंने सीएम योगी के विभाग से पूछा है कि आउटसोर्सिंग के जरिए की गई भर्तियों में आरक्षण नियमों का पालन किया गया या नहीं.

हालांकि, डिप्टी सीएम मौर्य ने पिछले साल भी अगस्त में एक चिट्ठी लिखकर आउटसोर्सिंग और संविदा से जुड़ी जानकारी मांगी थी. हालांकि, बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य नेतृत्व लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद शुरू हुए विवाद को खत्म करने की कोशिश में है.

Latest articles

ई-अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों ने उठाए सवाल, स्थानांतरण नीति में 90 प्रतिशत उपस्थिति की शर्त पर पुनर्विचार की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के साथ कथित तौर पर दोहरा...

मुनाफे का लालच देकर पेट्रोल पंप सुपरवाइजर से 6.30 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में मुनाफे का झांसा देकर 6.30 लाख...

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...