13.4 C
London
Monday, June 15, 2026
HomeUncategorizedपहले बिखरा, फिर संभला... बजट के दिन बाजार ने खूब डराया, सबसे...

पहले बिखरा, फिर संभला… बजट के दिन बाजार ने खूब डराया, सबसे ज्यादा टूटे ये 10 शेयर

Published on

नई दिल्ली,

देश का आम बजट आ चुका है. बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी 3.0 का पहला Budget पेश किया. इसमें किसानों से लेकर टैक्सपेयर्स तक के लिए बड़े ऐलान किए गए और इन एक-एक घोषणाओं का असर दिनभर शेयर मार्केट पर दिखाई दिया. वित्त मंत्री ने जैसे ही कैपिटल गेन्स टैक्स को लेकर अपनी स्पीच में जिक्र किया, तो अचानक से सेंसेक्स और निफ्टी भरभराकर टूट गए. बीएसई के सेंसेक्स ने तो 12 अंकों का गोता लगा दिया, वहीं एनएसई का निफ्टी-50 इंडेक्स 400 अंक से ज्यादा बिखर गया. हालांकि, मार्केट बंद होते-होते जोरदार रिकवरी भी हुई, लेकिन फिर भी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर क्लोज हुए.

Sensex में अचानक आई थी बड़ी गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को गिरावट के साथ ओपन हुआ. Sensex ने करीब 200 अंक टूटकर 80,408.90 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की थी और कुछ ही मिनटों में ये गिरावट बढ़ते हुए 500 अंक तक पहुंच गई. इसके बाद जब वित्त मंत्री ने संसद में अपना बजट भाषण शुरू किया, तो ये गिरावट तेजी में तब्दील नजर आई, लेकिन ये ज्यादा देर तक कायम नहीं रही.

बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने टैक्स को लेकर बोलना स्टार्ट किया और कैपिटल गेन्स टैक्स में इजाफा का ऐलान किया, तो इसका सीधा असर बाजार में गिरावट के रूप में देखने को मिला. दरअसल, सरकार ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स को बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है, जबकि शॉर्ट टर्म में कुछ एसेट्स पर इस टैक्स को 20 फीसदी किया गया है. इस ऐलान के तुरंत बाद शेयर बाजार ने रुख बदला और Sensex देखते ही देखते 1200 अंक तक टूटकर 79,224.32 के स्तर पर आ गया.

Nifty का भी हुआ मूड खराब
सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (Nifty-50) भी कैपिटल गेन्स टैक्स को लेकर किए गए ऐलान के बाद अचानक से 400 अंक तक फिसल गया था. निफ्टी ने अपने पिछले बंद 24,530.90 की तुलना में 24,445.75 के लेवल पर ट्रेड शुरू किया था. शुरुआती कारोबार में भी ये 150 अंक तक फिसल गया था और कुछ देर बाद हरे निशान पर कारोबार करता नजर आया था. लेकिन टैक्स को लेकर ऐलान के बाद इसमें अचानक से 400 अंकों की बड़ी गिरावट आ गई और ये 24,074 के स्तर तक टूट गया.

कारोबार के अंत में रिकवरी
हालांकि, बजट भाषण खत्म होने के बाद शेयर बाजार में तेज रिकवरी भी देखने को मिली. 1200 अंक फिसलने के बाद BSE Sensex अंत में महज 73.04 अंक की मामूली गिरावट के साथ 80,429.04 के स्तर पर क्लोज हुआ. वहीं NSE Nifty ने भी गिरावट से उबरते हुए अंत में 30.20 अंक फिसलकर 24,479.05 के स्तर पर कारोबार खत्म किया.

इन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
Stock Market में कारोबार खत्म होने पर बीएसई के 30 में से 13 शेयर हरे निशान पर, जबकि 17 स्टॉक्स लाल निशान पर क्लोज हुए. सबसे ज्यादा गिरावट में L&T Share (3.10%) रहा. इसके अलावा लार्ज कैप कंपनियों में शामिल Bajaj Finance Share (2.18%) और SBI Share (1.65%) फिसलकर बंद हुआ. मिडकैप कंपनियों में NIACL (5.79%), IRFC (5.08%), GICRE Share (4.15%) की गिरावट के साथ क्लोज हुआ. वहीं स्मालकैप कंपनियों में शामिल IRCON Share 7.99%, SCI 7.53%, RCF 7.49% और NFL Share 7.09 फीसदी गिरकर बंद हुआ.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...