13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय‘दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा?’ लोगों के जवाब आपको चौंका...

‘दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा?’ लोगों के जवाब आपको चौंका देंगे

Published on

दुनिया में कई लोग विभिन्न धर्मों को मानते हैं, जैसे हिंदू, मुस्लिम, सिख, और ईसाई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा है? यह एक दिलचस्प सवाल है, और इसी सवाल को लेकर एक विदेशी कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कनाडा के एक शहर में लोगों से पूछते नजर आ रहा है, “दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा है?” वीडियो में देखा जा सकता है कि वह विभिन्न लोगों से यह सवाल पूछते हैं और उनके जवाब सुनते हैं.

लोगों ने कई धर्मों के नाम लिए, जिनमें यहूदी, इस्लाम, और ईसाई धर्म प्रमुख थे. हालांकि, कई लोग सही जवाब भी देते हैं. वीडियो में सिर्फ दो ही लोग सही जवाब देने में कामयाब होते हैं.यह वीडियो न केवल लोगों के ज्ञान की परीक्षा लेता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कितने लोग वास्तव में अपने धार्मिक इतिहास के बारे में जानते हैं .अगर आप भी जानना चाहते हैं कि दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौन सा है, तो यह वीडियो जरूर देखें.

वीडियो में कुछ लोगों का मानना है यहूदियों और ईसाई धर्म ही सबसे पुराना है. कुछ लोगों ने उनसे भी पुराने धर्म चीन के ताओ, बौद्ध धर्म और यहां तक कि सिक्ख धर्म का भी जवाब दिया. इंस्टाग्राम पर Poptrifia अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को दस लाख लोगों ने देखा है. कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने हिंदू और सनातन धर्म का नाम लिया है. कई लोग हिंदू धर्म और भारत के समर्थन में कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- विदेशियों को पता ही नहीं है कि सबसे पुराना धर्म हिंदू धर्म है!. खैर ये बहस बहुत पुरानी है.सोशल मीडिया पर लोगों की अपनी-अपनी राय है.

 

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...