19.6 C
London
Monday, June 15, 2026
Home'कंगना की इमरजेंसी फिल्म पर लगे बैन', इंदिरा गांधी की हत्या करने...

‘कंगना की इमरजेंसी फिल्म पर लगे बैन’, इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले बॉडीगार्ड के बेटे की मांग

Published on

नई दिल्ली,

कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर विवादों में आ गई हैं. फरीदकोट के निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने इस फिल्म को लेकर आपत्ति जताई है. सरबजीत सिंह ने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ सिख समुदाय को गलत तरह से दिखती है, जिसकी वजह से समाज में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.

सरबजीत ने लिखी फेसबुक पोस्ट
सरबजीत सिंह खालसा ने लिखा, ‘रिपोर्ट्स हैं कि नई फिल्म इमरजेंसी में सिखों का चित्रण गलत तरह से किया जा रहा है. इसकी वजह से डर है कि समाज में कानून व्यवस्था खराब हो सकती है. अगर सिखों को इस फिल्म में अलगाववादियों और आतंकवादियों के रूप में दिखाया गया है तो ये गहरी साजिश है. ये फिल्म सिखों के खिलाफ दूसरे देशों में नफरत फैलाने के लिए मनोवैज्ञानिक अटैक है, जिसपर सरकार को ध्यान देना चाहिए और रोकना चाहिए.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘सिखों पर देश में होने वाले नफरत भरे हमलों की खबर अक्सर सामने आती है. ऐसे में ये फिल्म भी सिख समुदाय के खिलाफ नफरत को भड़काने का काम करेगी. सिख समुदाय ने इस देश के लिए बड़े बलिदान दिए हैं, जिन्होंने फिल्मों में पूरी तरह से दिखाया नहीं गया है. लेकिन सिखों को बदनाम करने की हर कोशिश यहां की जाति है. समादायिक सामंजस्य और कानूनी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आपत्तिजनक फिल्मों और गानों को बैन कर दिया जाना चाहिए. मैं हमेशा समाज में शांति बनाए रखने के लिए ऐसी असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाकर उन्हें रोकने की कोशिश करता हूं.’

कौन हैं सरबजीत सिंह खालसा?
सरबजीत सिंह खालसा, बेअंत सिंह के बेटे हैं. बेअंत सिंह उन दो बॉडीगार्ड्स में से एक थे, जिन्होंने 31 अक्टूबर 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार की वजह से उस समय प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या की थी.

अब कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ लेकर आ रही हैं. इसमें 1975 के वक्त इंदिरा गांधी द्वारा भारत में लगाए गए आपातकाल के दौर की कहानी, इंदिरा के स्ट्रगल और उनकी हत्या को दिखाया जाएगा. कंगना, इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं. उनके साथ फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, विशाक नायर जैसे सितारों ने काम किया है. इसमें दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक भी अहम भूमिका में हैं.

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...