21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने 100 से ज्यादा मिसाइलों और ड्रोन्स से किया सबसे बड़ा...

रूस ने 100 से ज्यादा मिसाइलों और ड्रोन्स से किया सबसे बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- पुतिन बीमार हैं

Published on

नई दिल्ली,

रूस ने आज यानी 26 अगस्त 2024 की सुबह यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइल स्ट्राइक किए. ड्रोन अटैक किए. ये बात यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने भी मानी. उन्होंने कहा कि रूस ने 100 से ज्यादा मिसाइलों और 100 से ज्यादा ड्रोन्स का इस्तेमाल किया है. जिसकी वजह से भारी तबाही हुई है.

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सेना रूस के कुर्स्क इलाके में आगे बढ़ रही है. जबकि दूसरी तरफ रूस की सेना ने यूक्रेन के पूर्वी इलाके की तरफ बढ़त हासिल कर ली है. जिससे ट्रांसपोर्ट हब पोक्रोवस्क बंद हो गया है. जेलेंस्की ने अपने मित्र देशों से अपील की है कि उसे एयर डिफेंस सिस्टम की सप्लाई करते रहे. साथ ही और मिसाइलें भीं.

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन का साथ देने वाले देशों को ज्वाइंट एयर डिफेंस एग्रीमेंट भी करना चाहिए. ताकि मिलकर रूसी ड्रोन्स और मिसाइलों को गिराया जा सके. उन्हें हवा में ही खत्म किया जा सके. रूस ने इस बार यूक्रेन पर जो हमला किया उसमें ज्यादातर टारगेट बिजली सप्लाई करने वाले ग्रिड्स और पावर स्टेशन थे.

कहां पर किस चीज को रूस ने बनाया निशाना
रूस की मिसाइलों और ड्रोन्स ने कीव, विन्नीतेशिया, झीतोमिर, ख्मेलनित्सकी, देनप्रोपोत्रोवस्क, पोल्तावा, निकोलेव, किरोवाग्राद और ओडेशा के इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन को निशाना बनाया. लुओव, इवानो-फ्रैंकोवस्क और खारकीव के गैस कंप्रेसर स्टेशन और गैस ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम को निशाना बनाया.

इसके अलावा कीन और देनप्रोपोत्रोवस्क इलाके के एयरफील्ड और हथियार डिपो को टारगेट किया गया. रूस ने दावा किया है कि उसकी मिसाइलों और ड्रोन्स ने सटीक निशाना लगाया है. यूक्रेन में कई जगहों पर बिजली सप्लाई नहीं है. रेलवे ट्रांसपोर्ट रुक गया है. हथियार डिपो उड़ाए जा चुके हैं.

किंझल मिसाइल से हमले का भी दावा
इस हमले के बाद से यूक्रेन के बड़े इलाके में बिजली नहीं है. यह भी दावा किया जा रहा है कि रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइल किंझल का भी इस्तेमाल किया है. यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम ने रूस की 15 मिसाइलों और इतने ही ड्रोन्स को मार गिराया है. इसके बावजूद हमला तगड़ा था. यूक्रेन के कई शहरों को नुकसान पहुंचा है.

जेलेंस्की ने कहा पुतिन एक बीमार आदमी
इस बीच, जेलेंस्की ने अपने टेलीग्राम चैनल पर ये भी कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बीमार व्यक्ति है. इस हमले में रूस ने शाहेद ड्रोन्स का इस्तेमाल किया. रूस के हमले में मारे गए लोगों के प्रति जेलेंस्की ने संवेदना व्यक्त की. उधर, पुतिन ने बयान जारी करके कहा कि अब कोई बातचीत नहीं होगी. यूक्रेन को करारा जवाब मिलेगा.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...