22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यUP: ट्रेन पलटकर फेमस होना चाहते थे, रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का...

UP: ट्रेन पलटकर फेमस होना चाहते थे, रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का बोटा रखने वाले 2 अरेस्ट

Published on

फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में 24 अगस्त की रात को फर्रूखाबाद में रेल लाइन पर लकड़ी का बोटा डाल कर बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी. इस मामले में ट्रैक पर लड़की का टुकड़ा रखने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ट्रेन को पलटाकर फेमस होना चाहते थे.

इस मामले में पुलिस ने पास के गांव के दो युवकों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पर लड़की का बोटा रखकर ट्रेन को पलटने की साजिश की थी. ताकि, इन दोनों का नाम फेमस हो सके. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी देव सिंह राजपूत व मोहन कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है.

30 मिनट लेट से पहुंची थी ट्रेन
इस घटना में ट्रेन लगभग 30 मिनट विलम्ब हुई. ट्रेन के ड्राइवर ने इस घटना की सूचना जीआरपी को दे दी थी. घटना का निरीक्षण करने पर देखा गया कि घटना स्थल के पास आम के पुराने पेड़ थे जो टूट गए थे. कुछ लोगों ने टूटे पेड़ को काटकर कुछ लकड़ी के टुकड़े ट्रैक पर रख दिये थे. वहीं घटनास्थल के नजदीक आम के पेड़ के कटे हुए लकड़ी भी पड़ी पाई गई व शराब की बोतल भी मिली थी.

ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि भटासा हॉल्ट के नजदीक रेल लाइन पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया था. इस पर कासगंज से चलकर फर्रूखाबाद आने वाली ट्रेन के ड्राइवर ने समय रहते ट्रैक को देखकर गाड़ी को रोक लिया. इससे ट्रेन के इंजन में लकड़ी का टुकड़ा फंस गया था.

24 अगस्त के रात की है घटना
बता दें कि कासगंज से चल कर फर्रूखाबाद आने वाली यात्री ट्रेन 24 अगस्त को रात लगभग 11 बजे फर्रूखाबाद के भटासा हॉल्ट से 500 मीटर आगे बढ़ी थी. तभी रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा पड़ा था. इसको देख कर ट्रेन ड्राइवर ने गाड़ी को रोक कर लकड़ी का टुकड़ा ट्रैक से हटा दिया. इसके बाद ट्रेन आगे बढ़कर अपने गंतव्य फर्रूखाबाद स्टेशन पहुंची. इस चक्कर में ट्रेन 30 मिनट लेट हो गई थी.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...