8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
HomeUncategorizedरुबीना दिलैक ने सुनाई गुड न्‍यूज, कैलिफोर्निया से शेयर की बेबी बंप...

रुबीना दिलैक ने सुनाई गुड न्‍यूज, कैलिफोर्निया से शेयर की बेबी बंप वाली फोटो और कहा- आने वाला है नन्हा मेहमान

Published on

कई दिनों से अटकलें जताई जा रही थीं कि रुबीना दिलैक प्रेग्नेंट हैं। कभी कोई उनके बेबी बंप की फोटो शेयर करे तो कोई वीडियो। मगर अब सब अफवाहों पर पूर्णविराम लगाते हुए खुद एक्ट्रेस ने सच बताया है। उन्होंने फाइनली अपने बेबी बंप के साथ फोटो पोस्ट की है। साथ ही एक प्यारा-सा कैप्शन लिखा है। इन तस्वीरों में वो अपने पति और एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ नजर आ रही हैं।

आपको याद हो तो ‘बिग बॉस 16’ में जब रुबीना दिलैक आई थीं, तो उनका रिश्ता अभिनव शुक्ला के साथ टूटने के कगार पर था। उन्हें कोर्ट की तरफ से एक आखिरी मौका मिला था, इस रिश्ते को बचाने के लिए। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने शो के दौरान ही किया था। हालांकि शो के खत्म होते-होते इनके बीच सब ठीक हो गया था। वहीं, मां बनने के सवालों पर एक्ट्रेस ने हमेशा यही कहा कि वो बेबीज करना नहीं चाहतीं। लेकिन अब ऐसा नहीं है। वह मां बनने वाली हैं।

फैन्स को दी रुबीना दिलैक ने गुड न्यूज
कैलिफोर्निया में छुट्टियां मना रहीं रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। इनमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं, पति अभिनव शुक्ला ने भी उनके बेबी बंप पर अपना हाथ रखा हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है। इसमें वह लिखती हैं, ‘जब से हमने डेटिंग शुरू की, तब हमने इस दुनिया को साथ देखने का वादा किया था। फिर शादी की और अब हम एक परिवार के रूप में जल्द ही छोटे ट्रैवलर का स्वागत करेंगे!’ इसके साथ रेड हार्ट और एविल वाला इमोजी भी लगाया।

दोस्तों ने दी रुबीना दिलैक को बधाई
वहीं, इस पोस्ट पर सबने बधाई दी। दोस्त जन्नत जुबैर ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा- ये माशाल्लाह। रेड हार्ट और एविल आइज के साथ। एक्ट्रेस श्रृति झा, आस्था गिल ने बधाई दी। राजीव अदातिया ने कहा- मैं तो जानता था। तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं। जान कुमार सानू ने भी रेड हार्ट से अपना प्यार लुटाया। चेतना पांडे भी खुशी से झूम उठीं। कोरियोग्राफर सनम जौहर ने भी एक्ट्रेस को बधाई दी।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...