17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति'उम्मीद है उत्सव खत्म होने के बाद थोड़ा फ्री होंगे', CJI के...

‘उम्मीद है उत्सव खत्म होने के बाद थोड़ा फ्री होंगे’, CJI के आवास पर आरती विवाद के बाद विपक्ष ने क्या कहा?

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गणेश पूजा के लिए CJI डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पहुंचने पर विपक्षी नेताओं से सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर लिखा,’उम्मीद है कि उत्सव खत्म होने के बाद CJI महाराष्ट्र में संविधान के अनुच्छेद 10 की घोर अवहेलना पर सुनवाई के लिए थोड़ा फ्री होंगे. अरे रुको, वैसे भी चुनाव नजदीक हैं, इसे किसी और दिन के लिए स्थगित किया जा सकता है.’

इंदिरा जयसिंह ने कहा,’भारत के मुख्य न्यायाधीश ने कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्तियों के विभाजन को लेकर समझौता किया है. CJI ने स्वतंत्रता का विश्वास खो दिया है. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित स्वतंत्रता के समझौते की निंदा करनी चाहिए.’

इस दौरान बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने संजय राउत के बयान पर पलटवार किया. कपिल मिश्रा ने कहा,’प्रधानमंत्री और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया गणपति पूजा में मिले तो संविधान खतरे में आ गया. अगर रोजा इफ्तार में मिलते तो लोकतंत्र मजबूत हो जाता.’ बता दें कि संजय राउत ने कहा था,’भैया, क्रोनोलॉजी समझिए. यह असंवैधानिक सरकार ऐसे ही चलती रहेगी. हे न्याय के देवता… क्या आप यह देख रहे हैं?’

पीएम मोदी का किया था स्वागत
बता दें कि सीजेआई और उनके परिवार के साथ पीएम मोदी ने गणेश पूजा की थी. CJI डीवाई चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी कल्पना दास ने अपने घर में पीएम मोदी का स्वागत किया था. प्रधानमंत्री ने सीजेआई के आवास पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए पारंपरिक महाराष्ट्रीयन पोशाक पहनी थी.

प्रधानमंत्री ने शेयर की थी तस्वीर
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा था कि सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर गणेश पूजा में शामिल हुआ. भगवान श्री गणेश हम सभी को खुशी, समृद्धि और अद्भुत स्वास्थ्य प्रदान करें. साथ ही उन्होंने सीजेआई के आवास पर पूजा में शामिल होने की एक तस्वीर भी पोस्ट की थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...