16 C
London
Saturday, May 30, 2026
HomeUncategorizedकंगना रनौत ने देखे बुरे दिन, आर्थिक तंगी के चलते बेचनी पड़ी...

कंगना रनौत ने देखे बुरे दिन, आर्थिक तंगी के चलते बेचनी पड़ी प्रॉपर्टी, बोलीं- खराब दिनों में…

Published on

एक्टर-फिल्ममेकर-राजनेता कंगना रनौत फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं. फिल्म को बनाने में और इंदिरा गांधी का रोल अदा करने में कंगना ने बहुत मेहनत की है. जब फिल्म बन चुकी थी तो एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया था कि इसे बनाने के लिए उन्हें अपनी प्रॉपर्टी बेचनी पड़ी.

साल 2020 में BMC ने कंगना की प्रॉपर्टी पर गैरकानूनी कंस्ट्रक्शन का हवाला देते हुए बुलडोजर चलाया था. मुंबई के पाली हिल स्थित इस ऑफिस को कंगना ने 32 करोड़ में बेचा, ऐसी खबरें इसी महीने के शुरुआत में आई थीं. इसपर एक इंटरव्यू में कंगना से सवाल किया गया.

कंगना ने बेची प्रॉपर्टी
कंगना ने बताया कि उन्हें फाइनेंसिस की दिक्कत हो रही थी, जिसकी वजह से उन्हें ये प्रॉपर्टी बेचनी पड़ी. क्योंकि ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पोस्टपोन हो गई थी. कंगना ने इस प्रपॉर्टी पर अपना Manikarnika Films की ऑफिस खोला था. ये एक्ट्रेस की प्रोडक्शन हाउस कंपनी है.

कंगना ने कहा- मेरी ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार थी, जो कि अब तक रिलीज नहीं हुई है. मेरी पर्सनल प्रॉपर्टी दांव पर लगी थी और फिल्म भी रिलीज नहीं हो रही थी. बुरे वक्त में आपकी प्रॉपर्टी ही काम आती है. जब खराब दिन से आप गुजर रहे होते हैं और खर्चे वहीं के वहीं रहते हैं तो आपको प्रॉपर्टी बेचने के अलावा कुछ नहीं सूझता है. इसलिए मैंने बेच दी. और अब आप मेरे से इसपर भी एक्स्पेलनेशन मांग रहे हैं.

किराए पर लिया नया ऑफिस
कुछ समय पहले जब कंगना ने Mashable India संग बातचीत की तो उन्होंने अपनी इस प्रॉपर्टी का टूर दिया था. कंगना ने बताया था कि वो हमेशा से ही इस तरह की स्पेस चाहती थीं. साल 2017 में कंगना ने ये प्रॉपर्टी 20.7 करोड़ में ली थी. फिर साल 2022 में कंगना ने दिसंबर के महीने में 27 करोड़ का लोन लिया. प्रॉपर्टी बेचने के कुछ दिनों पहले ही कंगना ने कहीं और ऑफिस किराए पर लिया है, जिसका रेंट 1.56 करोड़ है.

बता दें कि कंगना रनौत ने लोकसभा इलेक्शन के दौरान 91 करोड़ के एसेट्स डिक्लेयर किए थे. एक्ट्रेस ने बताया ता कि उनके पास 6.7 किलो सोना, 60 किलो चांदी, 3 करोड़ की डायमंड जूलरी है. लग्जूरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है, जिसकी कीमत टोटल 5 करोड़ के आसपास का है. 2 लाख कैश है और बैंक बैलेंस 1.35 करोड़ का है. 17 करोड़ उनपर कर्ज है.

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...