16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यएजेंट ने धोखा दिया.. हथकड़ी में बंधे लौटे, US से डिपोर्ट किए...

एजेंट ने धोखा दिया.. हथकड़ी में बंधे लौटे, US से डिपोर्ट किए गए यूपी के 3 लोगों की कहानी डरा देगी

Published on

लखनऊ:

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीयों को अमेरिकी विमान से ले आया गया है। इन यात्रियों को लेकर एक अमेरिकी विमान बुधवार को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा। इन निर्वासितों में शामिल जसपाल सिंह ने दावा किया कि पूरी यात्रा के दौरान उन लोगों के हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां बांधी गईं। इन 104 निर्वासित भारतीयों में तीन उत्‍तर प्रदेश के भी रहने वाले हैं। इसके अलावा 33-33 लोग हरियाणा और गुजरात से, 30 पंजाब से, तीन महाराष्ट्र और दो चंडीगढ़ से हैं।

निर्वासित लोगों में 19 महिलाएं और 13 नाबालिग शामिल हैं, जिनमें एक चार वर्षीय लड़का और पांच व सात वर्ष की दो लड़कियां शामिल हैं। यूपी के तीन लोग भी अमेरिका से वापस भेजे गए हैं। इनमें 19 साल के रक्षित और 38 साल के देवेंद्र मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। इसी तरह 24 साल के गुरप्रीत सिंह पूरनपुर पीलीभीत के निवासी हैं। अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप सरकार की तरफ से वापस भेजा गया यह भारतीयों का पहला जत्था है।

‘एजेंट ने धोखा दिया, 30 लाख में सौदा तय हुआ था’
जसपाल सिंह ने बताया कि एक ट्रैवल एजेंट ने उनके साथ धोखाधड़ी की है, क्योंकि उनसे वादा किया गया था कि उन्हें कानूनी तरीके से अमेरिका भेजा जाएगा। मैंने एजेंट से कहा था कि वह मुझे उचित वीजा (अमेरिका के लिए) के साथ भेजे। लेकिन उसने मुझे धोखा दिया। सौदा 30 लाख रुपये में हुआ था। वह पिछले साल जुलाई में हवाई जहाज से ब्राजील पहुंचा था। वादा किया गया था कि अमेरिका की अगली यात्रा भी हवाई जहाज से ही होगी। हालांकि उसके एजेंट ने उसे धोखा दिया, जिसने उसे अवैध रूप से सीमा पार करने के लिए मजबूर किया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this