17.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपालबुर्का पहनकर उज्जैन में क्यों घूम रहा था वाजिद? बैग से मिलीं...

बुर्का पहनकर उज्जैन में क्यों घूम रहा था वाजिद? बैग से मिलीं ऐसी चीजें, जिनसे खुलेगा उसके प्लान का राज

Published on

उज्जैन:

महाकाल की नगरी उज्जैन में एक युवक को बुर्का पहनकर घूमते पकड़ा गया है। सोमवार दोपहर वह युवक चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में बुर्के में घूम रहा था। युवक को बुर्के में देखकर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद उसे रोककर पूछताछ की है। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुर्के वाले युवक को हरी ओम तोल कांटे के पास पकड़ा है। अभी युवक की असलियत को लेकर जांच जारी है।

लैब में काम करने की बात कर रहा युवक
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह कपड़े लेकर अपनी खाला के घर मोहन नगर जा रहा है। युवक ने बताया कि वह तराना के एक लैब में काम करता है। वहीं, पुलिस को युवक की बातों पर शक है और वह मामले की जांच कर रही है।

गलत पहचान बताने के आरोप में एफआईआर की गई
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि युवक के खिलाफ अपनी पहचान छिपाने और गलत पहचान बताने के आरोप में एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने बुर्का क्यों पहना था और उसका मकसद क्या था। पुलिस युवक के बारे में और जानकारी जुटा रही है।

उसके रेकॉर्ड की जांच की जा रही
पुलिस ने बताया कि एहतियात के तौर पर युवक की असली पहचान और उसके रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि वह किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल तो नहीं है।

बैग में महिला की शादी के कपड़े
एसपी ने बताया कि युवक नाम वाजिद है। आरोपी निगम कॉलोनी तराना का रहने वाला है। इसका क्रिमिनल रेकॉर्ड निकाला जा रहा है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि यह बुर्का पहनकर शहर में क्यों घूम रहा था। युवक के पास से कुछ शादी के कपड़े मिले हैं। ऐसे में पुलिस उसके मोबाइल डेटा को भी खंगाल रही है। हालांकि पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है। हो सकता है कि वह किसी को भगाने की फिराक में हो। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पहचान छुपाने के जुर्म में मामला दर्ज किया गया है। अब जांच पूरी होने के बाद ही मामले से पर्दा उठ पाएगा। दूसरी बात यह भी सामने आ रही है कि वह अपनी मंगेतर से मिलने आया था। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले उसकी सगाई हुई थी। सगाई के बाद वह मिल नहीं पाया था। इसलिए वेश बदलकर आया था।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...

पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी...