28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल के जाफा में आतंकी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में 8 की मौत,...

इजरायल के जाफा में आतंकी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में 8 की मौत, दो आतंकी ढेर

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल की राजधानी तेल अवीव के पास जाफा में गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस हमले में बताया जा रहा है कि 8 लोगों की मौत हुई है जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए हैं. फायरिंग की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें एक के बाद एक गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि जाफा में गोलीबारी एक संदिग्ध आतंकवादी हमला है.

इजरायली मीडिया में कहा जा रहा है कि दक्षिण तेल अवीव के जाफा में गोलीबारी की घटना में कई लोगों के हताहत हुए हैं. उन्हें मेडिकल एसिसटेंस दिया जा रहा है. घटना शहर के जेरूसलम स्ट्रीट पर हुई है. इजरायल के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में बताया गया है कि दोनों आतंकियों को मार गिराया गया है.

लाइट रेल स्टेशन के पास हुई फायरिंग
ताजा अपडेट में स्थानीय मीडिया ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना मध्य इजरायली शहर में एक लाइट रेल स्टेशन के पास हुई. ट्रेन से उतरते समय दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने गोली मार दी. पुलिस को संदेह है कि कम से कम एक और आतंकवादी अभी भी इलाके में मौजूद है.

दस लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर
डॉक्टरों का कहना है कि इस हमले में कई लोग हताहत हुए हैं. मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सेवा का कहना है कि वह जाफा में गोलीबारी में घायलों का इलाज चल रहा है और बताया जा रहा है कि कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं और बेहोश हैं.एमडीए (राष्ट्रीय एम्बुलेंस सर्विस) का कहना है कि जाफा में गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, दो मामूली रूप से घायल हैं, और एक अन्य को हल्की चोट आई है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...