10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या! 31% भारत में सूखा? हिमाचल-उत्तराखंड में तबाही, दिल्ली में उमस... मौसम...

क्या! 31% भारत में सूखा? हिमाचल-उत्तराखंड में तबाही, दिल्ली में उमस… मौसम ले रहा अजब फिरकी

Published on

मौसम का मूड इस समय समझ में नहीं आ रहा। एक तरफ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड हैं जहां भारी बारिश ने तबाही ला दी। दूसरी ओर महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और दक्षिण भारत के कई हिस्से, जहां पर सूखे की स्थिति बन गई है। दिल्‍ली-एनसीआर की हालत भी कुछ खास ठीक नहीं।

अगले हफ्ते भर तक उमस भरी गर्मी पड़ने का अनुमान है। अगस्‍त सामान्य से कम बारिश के साथ खत्म होगा, ऐसे आसार बन रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का डेटा बताता है कि दिल्‍ली ही नहीं, देश की करीब 31 प्रतिशत भूमि पर सूखे जैसे हालात हैं। कहीं पर कम तो कहीं पर ज्‍यादा। मौसम विभाग के 27 जुलाई-23 अगस्‍त के बीच के स्‍टैंडर्डाइज्‍ड परर्सिपेशन इंडेक्‍स (SPI) में यह बात सामने आई। इसका असर खेती, फसल की उपज और जमीन की नमी पर पड़ता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगले दो हफ्ते बेहद अहम हैं।

हिमाचल, उत्तराखंड से लेकर बंगाल तक बारिश से तबाही

  • हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ है। मंडी जिले में बादल फटने के बाद 50 से अधिक फंसे हुए लोगों को NDRF ने बचाया।
  • बलाद नदी में पानी के तेज बहाव के चले औद्योगिक बद्दी क्षेत्र और पिंजौर को जोड़ने वाला मारनवाला पुल शुक्रवार को गिर गया। मौसम विभाग ने हिमाचल में शनिवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
  • हिमाचल प्रदेश में 24 जून से हुई मॉनसून की शुरुआत से 24 अगस्त तक बारिश से संबंधित घटनाओं में अभी तक 246 लोगों की जान चली गई है। अकेले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 2,829 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
  • उत्‍तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। कई संपर्क मार्ग लगातार बाधित होने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
  • सिक्किम में भारी बारिश के कारण शुक्रवार को कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ,जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
  • पश्चिम बंगाल के कई हिस्‍सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। तीस्ता और कराला नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। घरों और अन्य जगहों में पानी भर गया है।

बारिश को तरस रही दिल्‍ली, अगस्‍त अब यूं ही जाएगा
दिल्‍ली-एनसीआर में अगले सात दिन तक बारिश के आसार नहीं है। अगस्‍त की एंडिंग सामान्य से कम बारिश के साथ होगी। दिल्‍ली में अगस्‍त के महीने में सिर्फ 91.8mm बारिश हुई। सामान्‍य तौर पर अगस्‍त में 233.1mm बारिश होती है। यानी यह अगस्‍त कम से कम 14 सालों का दूसरा सबसे सूखा अगस्‍त साबित हो सकता है।

देश पर भारी पड़ सकता है यह मॉनसून ब्रेक

  • IMD का डेटा बताता है कि 27 जुलाई से 23 अगस्‍त के बीच, देश के करीब 47% भूभाग में हल्‍के सूखे जैसी स्थिति बन रही है।
  • आईएमडी के वैज्ञानिक राजीब चट्टोपाध्याय ने हमारे सहयोगी टाइम्‍स ऑफ इंडिया को बताया, ‘स्थिति काफी गंभीर है और विभिन्न क्षेत्रों में जल तनाव देखने को मिल सकता है। अगले दो सप्ताह महत्वपूर्ण हैं। यदि स्थिति अगले दो सप्ताह तक ऐसी ही बनी रही, तो जल संकट बढ़ सकता है। 1 जून से 23 अगस्त तक मौसमी SPI में भी हम कई जिलों को खतरे में देख रहे हैं। मौजूदा मॉनसून ब्रेक कुछ हद तक 2002 के जैसा है, जिसमें जुलाई में मॉनसून में 26 दिनों का लंबा गैप देखा गया था।’
  • चट्टोपाध्याय ने कहा कि पानी की अपर्याप्त उपलब्धता के कारण प्रभावित क्षेत्रों में फसलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे उपज में कमी आएगी और किसानों को आर्थिक नुकसान होगा।
  • उन्होंने कहा कि यह देखना बाकी है कि क्या सितंबर के दौरान बारिश की कमी को कम से कम कुछ हद तक पूरा किया जा सकेगा। ऐसी खबरें हैं कि अल नीनो ने इस महीने पर्याप्त ताकत हासिल कर ली है, इसलिए मॉनसून पर इसका असर भी अगस्त में ज्यादा महसूस किया गया है। हमें कोई भी आकस्मिक उपाय करने के लिए तैयार रहना होगा।
  • चट्टोपाध्याय ने कहा, ‘जल्द ही एक पॉजिटिव हिंद महासागर डायपोल (IOD) के बनने की भी खबरें हैं। इसका मॉनसून पर क्‍या प्रभाव होगा, अभी अनिश्चित है। लेकिन यह एक पॉजिटिव फैक्टर हो सकता है।’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...