4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यउम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को करवड़ हॉस्पिटल ने इलाज करने...

उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को करवड़ हॉस्पिटल ने इलाज करने से किया इनकार

Published on

जोधपुर,

रेप के मामले में राजस्थान की जोधपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की मुश्किलें कम नही हो रही हैं. करवड़ अस्पताल ने आसाराम का इलाज करने से इनकार कर दिया है. इससे पहले राजस्थान हाई कोर्ट ने इलाज के महाराष्ट्र जाने के लिए इजाजत देने से इनकार कर दिया था. अब अदालत ने जोधपुर के आरोग्यम निजी अस्पताल में इलाज करवाने की अनुमति दी है, इसके बाद दस दिन तक आसाराम इस अस्पताल में रहेगा. पुलिस कमिश्नर को इसकी व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी दी गई है.कोर्ट ने कहा है कि आसाराम माधव बाग के दो डॉक्टरों की सलाह ले सकते हैं. इलाज के दौरान लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की स्थिति में आसाराम को फिर से जेल भेज दिया जाएगा.

आयुर्वेद इलाज के लिए नहीं मिली थी अनुमति
इससे पहले आसाराम ने महाराष्ट्र के पुणे के माधवबाग अस्पताल में आयुर्वेद इलाज की अनुमति के लिए याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था. इस संबंध में महाराष्ट्र पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर आसाराम को इलाज के लिए मंजूरी नहीं देने की बात भी कही थी.

POCSO के तहत रेप का दोषी है आसाराम
साल 2018 में आसाराम को जोधपुर की एक स्पेशल POCSO कोर्ट ने रेप सहित यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. आसाराम 2 सितंबर 2013 से जेल में बंद है. लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 15 अगस्त, 2013 की रात आसाराम ने उसे जोधपुर के पास मणाई स्थित अपने आश्रम में बुलाया और उसके साथ रेप किया.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...