14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यअहमदाबाद में स्टील कारोबारी के साथ 1.92 करोड़ की साइबर ठगी... फर्जी...

अहमदाबाद में स्टील कारोबारी के साथ 1.92 करोड़ की साइबर ठगी… फर्जी महिला मित्र ने दिया धोखा

Published on

अहमदाबाद,

अहमदाबाद के बोडकदेव में रहने वाले स्टील कारोबारी को फेसबुक पर एक अज्ञात महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना भारी पड़ गया. इस दोस्ती की आड़ में महिला ने व्यापारी से 1.92 करोड़ रुपये निवेश करवाकर साइबर ठगी को अंजाम दिया. अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, 48 वर्षीय सुमित ग्रोवर अहमदाबाद में ‘विनोद इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से स्टील का कारोबार करते हैं. और वे एंटरप्रेन्योरशिप में पीएचडी कर चुके हैं. अगस्त 2024 में फेसबुक पर ‘किरा शर्मा’ नामक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद इस जाल में फंस गए. पहले तो दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई. किरा ने खुद को दुबई में जिम इक्विपमेंट की फैक्ट्री की मालिक बताया और मुंबई में भी उसका एक ऑफिस बताया.

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा
व्हाट्सएप नंबर एक्सचेंज होने के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ती चली गई. किरा ने व्यापारी से उनका विश्वास जीतने के लिए खुद की लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने के लिए वीडियो कॉल किए और अपनी विभिन्न लोकेशन्स की तस्वीरें साझा कीं. कुछ समय बाद किरा शर्मा ने सुमित को बताया कि उसके चाचा जेपी मॉर्गन में एनालिस्ट हैं और उन्हें इन्वेस्टमेंट की टिप्स देते हैं, जिससे उसे अब तक करोड़ों का मुनाफा हुआ है. उसने सुमित को भी ‘वेबुल’ नाम की वेब-बेस्ड एप्लिकेशन में निवेश करने का सुझाव दिया.

शुरुआत में सुमित ने मात्र $500 (लगभग 42,000 रुपये) का निवेश किया. बाद में किरा ने एक स्कीम बताकर 50 हजार यूएसडीटी निवेश करने पर 20 हजार यूएसडीटी बोनस मिलने का लालच दिया. सुमित का विश्वास बढ़ाने के लिए किरा ने उनके अकाउंट में खुद 30 हजार यूएसडीटी ट्रांसफर किए, जिससे सुमित को लगा कि यह एक भरोसेमंद निवेश है. दिसंबर तक उन्होंने 1.92 करोड़ रुपये निवेश कर दिए. एप्लीकेशन पर सुमित को उनकी कुल वैल्यू 6.77 लाख यूएसडीटी (करीब 6 करोड़ रुपये) दिखाई गई, जिससे वह पूरी तरह से आश्वस्त हो गए.

ऐसे ठगी का हुआ एहसास
सुमित ने जब 77 हजार यूएसडीटी निकालने की कोशिश की, तो उनसे कहा गया कि पहले 20% टैक्स भरना होगा. जब उन्होंने कंपनी से अनुरोध किया कि टैक्स उनकी राशि में से ही काट लिया जाए, तो कोई जवाब नहीं मिला. इसी बीच किरा ने अपना पुराना व्हाट्सएप नंबर बंद कर नया नंबर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, जिसमें सामान्य कॉलिंग की सुविधा नहीं थी.

साइबर क्राइम पुलिस की कार्रवाई
जब सुमित को संदेह हुआ, तो उन्होंने ‘वेबुल’ नामक कंपनी के बारे में ऑनलाइन खोजबीन की और पाया कि यह एक साइबर ठगी का माध्यम बन चुका है. इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. साइबर क्राइम पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 61(2), 316(2), 318(4), 319(2) और आईटी अधिनियम की धारा 66(c), 66(d) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...