5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedमालदीव में शानदार रिजॉर्ट के मजे ले रहे हैं पलक तिवारी-इब्राहिम, जान...

मालदीव में शानदार रिजॉर्ट के मजे ले रहे हैं पलक तिवारी-इब्राहिम, जान लें एक रात ठहरने का कितना आता है खर्च

Published on

इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी बी-टाउन के रूमर्ड कपल हैं। मालदीव की उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने डेटिंग अफवाहों को हवा दे दी है। वहीं मालदीव एक ऐसी डेस्टिनेशन हैं, जहां सेलिब्रिटिज जाना काफी पसंद करते हैं। यूं तो अन्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स की तुलना में मालदीव थोड़ा महंगा है, लेकिन यहां जाने टूरिस्ट्स की संख्या में कोई कमी नहीं देखी गई है।

बता दें, मालदीव की खासियत यह है कि एक ऐसा आइलैंड है, जिस पर आलिशान रिजॉर्ट बने हुए हैं, यानी होटल का निर्माण पूरे आईलैंड पर हुआ है। जहां आप प्राइवेट स्विमिंग पूल, फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट, पर्सनल कैंडल लाइट डिनर का लुत्फ उठा सकते हैं, हालांकि यहां आने वाले टूरिस्ट्स सबसे ज्यादा समुद्र के किनारे वाले रिजॉर्ट को लेना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत के बारे में।

सी साइड रिजॉर्ट में एक रात ठहरने की कीमत
मालदीव लग्जरी डेस्टिनेशन है, ऐसे में यहां आपको हजार से लेकर लाखों रुपए में रिजॉर्ट मिलेंगे। यहां पर सी साइड रिजॉर्ट की कीमत लगभग 25,000 (प्रति रात) से शुरू हो जाती है। जैसे- जैसे आर रिजॉर्ट में फैसिलिटी चाहते हैं, उसी हिसाब से कीमत बढ़ती जाती है। बता दें, यहां पर कई लग्जरी रिजॉर्ट जैसे, Hilton Maldives Amingiri Resort, InterContinental Maldives Maamunagau Resort, Fiyavalhu Resort Maldives हैं, जिनकी कीमत 25,000 से लेकर 1 लाख 30 हजार तक पहुंच जाती है।

क्या मिलती हैं सुविधाएं
रिजॉर्ट में मिलने वाली सुविधाएं आम होटल रूम्स में मिलने वाली सुविधा की तरह नहीं होती है। अगर आप मोटा पैसा खर्च कर रहे हैं, तो यहां रहकर आपको अमीरों वाली फील पूरी मिलेगी। रिजॉर्ट में लग्जरी कमरे के साथ सुंदर पर्सनल पूल, बार, ब्रेकफास्ट- लंच की सुविधा दी जाती है।

इसी के साथ यहां स्पा पैकेज, रेगुलर डाइव ट्रिप, किड्स क्लब फैसिलिटी, बेबी सिटिंग फैसिलिटी, गोल्फ कोर्ट, फिटनेस सेंटर, ट्रांसपोर्टेशन से लेकर इन्फिनिटी पूल तक सभी चीज की सुविधाएं दी जाएगी। कहने का मतलब ये है कि आप जितना पैसा खर्च करेंगे उतना ही शानदार सुविधाएं आपको प्रोवाइड की जाएगी।

एडवेंचर लवर के लिए बेस्ट है मालदीव
यूं तो मालदीव को हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी देखा जाता है। हनीमून पर आने वाले लोगों की लिस्ट में ये डेस्टिनेशन टॉप पर रहती हैं, लेकिन एडवेंचर लवर्स के लिए भी मालदीव हमेशा विश लिस्ट में बना रहता है। यहां आकर आप कयाकिंग, जेट स्कीइंग, पैरासेलिंग, फिशिंग और स्कूबा डाइविंग ट्रिप या स्नॉर्कलिंग सहित कई तरह की वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

मालदीव जाने के लिए जरूरी है वीजा?
मालदीव का सफर करने वाले सभी विदेशी नागरिकों को टूरिस्ट वीजा प्रदान किया जाता है, लेकिन भारतीय नागरिकों को पहले वीजा अप्लाई करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें 30-दिन का वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा दी गई है। बता दें, ये सुविधा प्राप्त करने के लिए पहले आपको वैलिड पासपोर्ट, मालदीव की वैलिड टिकट, होटल या रिजॉर्ट में रुकने का प्रूफ दिखाना होगा।

मालदीव जाने का कितना खर्च आएगा।
माना कि मालदीव एक लग्जरी डेस्टिनेशन है, ऐसे में यहां खर्च करने की कोई लिमिट नहीं है, लेकिन अगर आप यहां आकर बजट में ट्रैवल करना चाहते हैं, तो बता दें, एक हफ्ते की ट्रिप के लिए 1.5 लाख से 2.5 लाख रुपए तक का खर्चा हो सकता है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...