3.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्य'मछुआरा आयोग सिर्फ दिखावा' मुकेश सहनी का CM नीतीश पर निशाना, पूछा-...

‘मछुआरा आयोग सिर्फ दिखावा’ मुकेश सहनी का CM नीतीश पर निशाना, पूछा- इतने सालों से याद क्यों नहीं आई?

Published on

पटना

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के बीच नीतीश सरकार ने कई नए आयोगों का गठन किया है, जिनमें मछुआरा आयोग सबसे प्रमुख है। लेकिन इस फैसले को लेकर राज्य की सियासत गर्मा गई है। वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) प्रमुख और ‘सन ऑफ मल्लाह’ कहे जाने वाले मुकेश सहनी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मछुआरा आयोग को “चुनावी दिखावा” बताया और एनडीए पर निषाद समाज के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

चुनाव से पहले आयोग क्यों याद आया?
रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकेश सहनी ने नीतीश कुमार सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ‘इतने वर्षों तक सरकार को मछुआरा आयोग की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन चुनाव से पहले अचानक इसकी याद क्यों आई?’ सहनी का मानना है कि यह कदम सिर्फ निषाद समाज को लुभाने के लिए उठाया गया है, न कि उनकी वास्तविक भलाई के लिए।

बिना आरक्षण के नहीं मिलेगा निषाद समाज का वोट
सहनी ने बीजेपी और एनडीए को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ‘अगर निषाद समाज का वोट चाहिए, तो उन्हें दूसरे राज्यों की तरह बिहार में भी आरक्षण देना होगा। इस बार बिना आरक्षण के कोई भी निषाद एनडीए को वोट नहीं देगा।’ उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए ने निषाद समाज के साथ धोखा किया है और अब समाज इसका बदला लेने के मूड में है।

आयोग में कौन-कौन शामिल?
बिहार सरकार ने हाल ही में महादलित आयोग, अनुसूचित जाति आयोग और मछुआरा आयोग का गठन किया है। मछुआरा आयोग में पूर्वी चंपारण के ललन कुमार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि बक्सर के अजीत चौधरी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा, समस्तीपुर से विद्या सागर सिंह निषाद, भागलपुर से रेणु सिंह और पटना से राजकुमार को सदस्य बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा, जो पदभार ग्रहण करने की तारीख से लागू होगा।

निषाद समाज की नाराज़गी क्या बदलेगी चुनावी गणित?
मुकेश सहनी की यह नाराजगी और निषाद समाज की भूमिका बिहार के आगामी चुनावों में निर्णायक हो सकती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि एनडीए अब इस समुदाय को साधने के लिए क्या कदम उठाती है। आयोग का गठन क्या वोटों में बदल पाएगा या फिर यह सिर्फ एक राजनीतिक ‘दिखावा’ बनकर रह जाएगा?

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...