17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedआदित्य पंचोली की बेटी को डेब्यू फिल्म में कंगना ने किया था...

आदित्य पंचोली की बेटी को डेब्यू फिल्म में कंगना ने किया था रिप्लेस? मां ने बताया सच

Published on

90s में बॉलीवुड का पॉपुलर चेहरा रहे आदित्य पंचोली के बेटे, सूरज पंचोली 2015 से हिंदी फिल्मों में नाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि आदित्य की बेटी, सना पंचोली भी फिल्मों में आने वाली थीं. सना 2005 में फिल्म ‘शाकालाका बूम बूम’ से डेब्यू करने वाली थीं. लेकिन उन्हें इस फिल्म में कंगना रनौत से रिप्लेस कर दिया गया था.

उस समय आदित्य के साथ कंगना रनौत के कथित अफेयर की खबरें बहुत चर्चा में थीं. हालांकि, बाद में कंगना ने आदित्य पर फिजिकल और मेंटल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था. और आदित्य ने कंगना पर मानहानि का केस किया था. अब एक इंटरव्यू में आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना ने डेब्यू फिल्म में अपनी बेटी को, कंगना से रिप्लेस किए जाने पर बात की है.

बेटी के डेब्यू पर बोलीं जरीना
लहरें रेट्रो से बात करते हुए जरीना ने अपनी बेटी के एक्टिंग वाले सपने को लेकर कहा, ‘ये उसके बस की बात ही नहीं थी. वो एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थी. जैसे आप परिवार में किसी को फोर्स करते हैं न- ‘कर लो बेटा’. लेकिन उसका ऐसा था कि ‘नहीं मम्मा मुझे नहीं करना.’ सबसे पहले तो वो स्लीवलेस टॉप और दूसरे छोटे कपड़े नहीं पहन सकती. उन्हें एक लो-नेक चीज पहनने को दी गई थी, वो भागते हुए वापस आ गई. वो अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकली. तब उन्होंने किसी और को लिया, ये मेन वजह थी. वो अभी भी ऐसे कपड़े नहीं पहनती है.’ जरीना ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी बेटी सना एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थीं. उन्होंने आगे कहा, ‘अब तो हम इसके बारे में मजाक में भी बात नहीं करते.’

सना ने की थी एक्टिंग की पढ़ाई
2013 में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में सना ने कहा था कि उन्हें अपनी डेब्यू फिल्म खोने पर कोई अफसोस नहीं था. उन्होंने कहा, ”शाकालाका बूम बूम’ उस तरह नहीं आगे बढ़ पाई जैसा प्लान था. मगर मुझे कोई पछतावा नहीं है.’

अपनी मां के बयान से उलट, सना ने ये भी बताया था कि वो लॉस एंजेलिस से एक्टिंग की पढ़ाई करके आई थीं. मगर वो ‘रियलिस्टिक फिल्मों’ में काम करना चाहती थीं. सना ने कहा था, ‘मैंने एल.ए. में एक्टिंग की पढ़ाई की है. लेकिन मैं बस डांस नहीं करना चाहती थीं. मैं डांस में अच्छी हूं लेकिन मैं इस तरह की फिल्मों में इंटरेस्टेड नहीं हूं मैं रियलिस्टिक फिल्में करना चाहती हूं. मुझे बहुत सारे ऑफर मिले, लेकिन मैं उनमें काम करते हुए खुद को पिक्चर नहीं कर पा रही थी.’

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...