22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeभोपालMP : मंत्री और सांसद के सामने बीजेपी के पूर्व विधायक की...

MP : मंत्री और सांसद के सामने बीजेपी के पूर्व विधायक की पिटाई, स्वागत कार्यक्रम के दौरान चलने लगे लात घूंसे

Published on

उज्जैन

जिले के महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हो गया। यहां बीजेपी के पूर्व विधायक और प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान के साथ मारपीट हो गई। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। मारपीट के दौरान प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया और बीजेपी के जिला अध्यक्ष भी मौजूद थे। विवाद को देखते ही गौतम टेटवाल मंच से उतर कर बीच बचाव करते नजर आए।

दरअसल, उज्जैन जिले की महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद अनिल फिरोजिया पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए जगह- जगह मंच लगाए गए थे। इसी क्रम में महिदपुर से 3 किमी दूर नारायण रोड पर भी स्वागत मंच लगा हुआ था। यहां बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी मंच पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया, भाजपा विधायक सतीश मालवीय, भाजपा के पूर्व विधायक और प्रदेश के उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान पहुंचे थे।

मंच से उतरते ही शुरू हो गई पिटाई
मंच पर स्वागत होने के बाद पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान जैसे ही नीचे उतरे तो उन पर हमला हो गया। पूर्व विधायक के साथ मारपीट होने लगी। मंच पर मौजूद प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने जब यह दृश्य देखा तो हाथ में लिया हुआ माइक छोड़कर मंच से नीचे कूदे और हमला करने वालों को धक्का देते हुए भगाया।

लंबे समय से चल रहा था विवाद
बता दें कि भाजपा नेताओं के बीच आपस में खींचातानी लंबे समय से चली आ रही है। आज यह विवाद खुलकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस मंच के पास यह घटना हुई वह मंच भाजपा की बगावत कर निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़े प्रताप सिंह आर्य द्वारा लगाया गया था। सम्भवतः उन्हीं के समर्थकों द्वारा पूर्व विधायक बहादुर सिंह के साथ मारपीट की गई है। प्रताप सिंह आर्य भाजपा के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के खिलाफ ही निर्दलीय चुनाव लड़े थे। तभी से आपसी मतभेद दिखाई दे रहा था।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...