17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedश्रद्धा आर्या ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, हॉस्पिटल से वीडियो शेयर...

श्रद्धा आर्या ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, हॉस्पिटल से वीडियो शेयर कर दिखाई अपने जिगर के टुकड़ों की पहली झलक

Published on

श्रद्धा आर्या मां बन गई हैं। उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। श्रद्धा की फैमिली पूरी नजर आ रही है क्योंकि इन जुड़वां बच्चों में एक बेटा है और एक बेटी। ‘कुंडली भाग्य’ की एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से पहली झलक शेयर की है।श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर मां बनने की खुशखबरी अपने फैन्स को दी है। उन्होंने अपने जुड़वां बच्चों की पहली झलक हॉस्पिटल से शेयर की है और कहा है कि उनकी फैमिली कम्प्लीट हो गई।

श्रद्धा ने वीडियो पर ये तारीख भी मार्क की है
बता दें कि श्रद्धा ने 29 नवंबर को बच्चों को जन्म दिया है। श्रद्धा ने वीडियो पर ये तारीख भी मार्क की है। इस वीडियो में ब्लू और पिंक कलर के की सारे बलून्स दिख रहे हैं। श्रद्धा अपने दोनों बच्चों को गोद में लिए बैठी दिख रही हैं। बेटी पिंक कलर के कपड़े में लिपटी है जबकि बेटा ब्लू कपड़े में लिपटा दिख रहा है।

एक्ट्रेस ने कहा- हमारा दिल डबल फुल है
श्रद्धा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘दो नन्ही खुशियों ने हमारे परिवार को पूरा कर दिया है। हमारा दिल डबल फुल है।’ हैशटैग्स में उन्होंने #TwinBlessings #ABoyandAGirl #BestOfBothTheWorlds जैसे शब्द लिखे हैं।

इंडस्ट्री और फैन्स से खूब बधाइयां मिल रही हैं
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री और फैन्स से खूब बधाइयां मिल रही हैं। रिद्धिमा पंडित, दीप्ति भटनागर, माही विज, पवित्रा पूनिया, धीरज धूपर जैसे तमाम इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें मां बनने की ढेर सारी बधाई दी है।

शादी के 3 साल बाद श्रद्धा आर्या बनीं मां
यहां ये भी बता दें कि श्रद्धा आर्या ने इंडस्ट्री से दूर नेवी अफसर राहुल शर्मा के साथ साल 2021 में शादी रचाई थी। शादी के 3 साल बाद उनके घर में ये खुशियां आई हैं। यहां ये भी बता दें कि राहुल से पहले श्रद्धा की एक सगाई टूटी थी और ब्रेकअप के दर्द से गुजर चुकी थीं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...