27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति6,798 करोड़ के 2 रेलवे प्रोजेक्ट्स को कैबिनेट की मंजूरी, बिहार और...

6,798 करोड़ के 2 रेलवे प्रोजेक्ट्स को कैबिनेट की मंजूरी, बिहार और आंध्र को होगा फायदा

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने गुरुवार को दो बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट ने मोदी कैबिनेट ने गुरुवार को 57 किलोमीटर लंबी अमरावती रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी है. इस रेल लाइन के निर्माण में 2245 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा.

मंत्रिमंडल ने 6,798 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली दो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी और कनेक्टिविटी प्रदान करने, यात्रा करने में आसानी, लॉजिस्टिक्‍स लागत को कम करने, तेल आयात को कम करने और कम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के लिए 5 वर्षों में पूरा किया जाएगा.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आंध्र प्रदेश में रेलवे का मल्टी मॉडल परिवहन बनाया जा रहा है, जिसके तहत कृष्णा नदी पर 3.2 किमी लंबा नया पुल बनाया जाएगा. इस महत्वकांक्षी परियोजना से हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता जैसे सभी महानगर को अमरावती से जुड़ जाएंगे. इसके साथ ही अमरावती स्तूप, कोंडावली गुफाएं, कई बंदरगाह भी जुड़ेंगे.

इस प्रोजेक्ट से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा और पीएम मोदी ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट के मंजूरी देकर पीएम ने आंध्र के लोगों के एक सपने को पूरा किया है.

बिहार को छठ का तोहफा
कैबिनेट ने बिहार को बड़ा तोहफा देते हुए उत्तर बिहार के महत्वपूर्ण रेलवे लाइन को डॉबलिंग करने को मंजूरी दे दी है. इस प्रोजेक्ट से पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के साथ-साथ उत्तर पूर्व राज्यों का फायदा होगा. इस प्रोजेक्ट में 256 किलोमीटर लंबी नरकटियांग, रक्सौल, सीतामंढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर लाइन को डबल किया जाएगा, जिसमें 4553 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...