27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यअभिनव अरोड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद, वीडियो शेयर कर लगाया षड्यंत्र का...

अभिनव अरोड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद, वीडियो शेयर कर लगाया षड्यंत्र का आरोप, बोले- कितना भी जोर लगा लो…

Published on

मथुरा

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय बाल संत कहे जा रहे अभिनव अरोड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हो गया है। उन्होंने एक दूसरे अकाउंट से वीडियो शेयर करके यह जानकारी दी है। उन्होंने इसके पीछे ‘कुछ लोगों’ का षड्यंत्र बताया है। हाल ही में महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे अरोड़ा को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा था। कुंभ स्नान के दौरान उनके महंगे बैग को लेकर भी उन्हें ट्रोल किया गया। इसके बाद कई यूजर्स ने उनके अकाउंट को रिपोर्ट किया। अभिनव अरोड़ा ने शेयर किए वीडियो में पूरी बात बताई है।

बता दें कि अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स थे। हाल ही में कुंभ स्नान के दौरान उनके एक वीडियो पर विवाद हो गया था। वीडियो में वह एक महंगा बैग लेकर दिखाई दे रहे थे। इसको लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की रिपोर्ट भी कर दी। इसके बाद उनका अकाउंट बंद हो गया। अभिनव ने @mannat_arora_24 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में अरोड़ा ने बताया कि उनका अकाउंट बंद क्यों हुआ? उन्होंने कहा, ‘मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हो गया है। आप सब से जुड़े रहने के लिए मेरे पास सबसे बड़ा माध्यम था मेरा इंस्टाग्राम।’ उन्होंने कहा, “लेकिन कुछ लोग नहीं चाहते थे कि श्रीकृष्ण और राधा रानी का ये भक्त आप तक पहुंचे।” अभिनव ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची है। उन्होंने कहा कि इसलिए कुछ लोगों ने षड्यंत्र कर के मेरा इंस्टाग्राम बंद करा दिया है।”

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे हार नहीं मानेंगे। उन्होंने कहा, ‘लेकिन कोई कितना भी जोर लगा ले भक्ति की ताकत को नहीं रोक सकता।’ उन्होंने अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि वे दूसरे अकाउंट से जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया रहे या न रहे, लेकिन मेरे श्रीकृष्ण को, राधा रानी को मुझसे कोई अलग नहीं कर सकता। मैं अब भी आप सब से दूसरे अकाउंट से जुड़ा रहूंगा।

Latest articles

गृह क्लेश से परेशान विवाहिता और आर्थिक तंगी से जूझ रहे ऑटो चालक ने की आत्महत्या

भोपाल। राजधानी में लगातार लोगों द्वारा आत्महत्या की जाने के मामले सामने आते जा...

सोने की बिस्किट दिलाने का झांसा देकर युवक से एक लाख रुपये की ठगी

भोपाल। राजधानी के सुखीसेवनिया थाना क्षेत्र में कुआं खोदने वाले शातिर ठगों द्वारा एक...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एचई योग मित्र मंडल का विशेष आयोजन, स्वामी आनंदधर्मा जी का होगा उद्बोधन

भोपाल। द्वादश (12वें) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एच.ई. योग मित्र मंडल, पिपलानी...

भू-माफियाओं पर सख्ती और आवासीय परियोजनाओं में तेजी के निर्देश: सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

भोपाल। सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंत्रालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में...

More like this

हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी गाज

हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त प्रशासनिक...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...