10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यमिल्कीपुर उपचुनाव: 12 KM लंबा रोड शो... खुली जीप में कई सांसद,...

मिल्कीपुर उपचुनाव: 12 KM लंबा रोड शो… खुली जीप में कई सांसद, डिंपल यादव के साथ उतरी सपा की फौज

Published on

अयोध्या:

उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर यूपी की राजनीति गर्मा गई है। जैसे-जैसे मतदान तारीख नजदीक आ रही है, सभी दल अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी की सांसद और स्टार प्रचारक डिंपल यादव ने गुरुवार को मिल्कीपुर में करीब 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। डिंपल यादव के साथ मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज, सपा सांसद इकरा हसन, अवधेश प्रसाद, सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद और पार्टी नेत्री जूही सिंह भी मौजूद रहीं।

डिंपल यादव खुली जीप पर सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। वहीं सपा कार्यकर्ता जगह-जगह फूल बरसाकर उनका स्वागत कर रहे थे। युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ दिखी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी मिल्कीपुर सीट को करहल से भी बड़े अंतर से जीतने जा रही है। मिल्कीपुर सीट जीतने के लिए बीजेपी और सपा आमने-सामने हैं। बीजेपी ने चंद्रभान पासवान को प्रत्याशी बनाया है, जबकि समाजवादी पार्टी ने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा है।

31 को सीएम योगी कर सकते हैं चुनाव प्रचार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस चुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल मान रहे हैं। वह 31 जनवरी को मिल्कीपुर में चुनाव प्रचार कर सकते हैं। इसके अलावा, डिप्टी सीएम और सात मंत्री भी क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव 3 फरवरी को प्रचार के आखिरी दिन मिल्कीपुर में जनसभा करेंगे। अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव पर सभी दलों की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।

8 फरवरी को आएगा नतीजा
मिल्कीपुर से सपा के टिकट पर अजीत प्रसाद चुनावी मैदान में हैं। वहीं बीजेपी ने चंद्रभान पासवान को चुनावी मैदान में उतारा है। अजीत अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे हैं पहले इस सीट से अवधेश प्रसाद ही विधायक थे, लेकिन लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ये सीट खाली हो गई जिसपर अब उपचुनाव हो रहा है। मिल्कीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा। इसके बाद मतगणना और चुनावी नतीजा 8 फरवरी को आएगा।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...