20.1 C
London
Sunday, July 6, 2025
Homeभोपाल9 महीने तक फ्रिज में पड़ी रही महिला की लाश, लाइट कटने...

9 महीने तक फ्रिज में पड़ी रही महिला की लाश, लाइट कटने पर हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Published on

देवास:

शहर के वृंदावन धाम कॉलोनी में एक महिला की लाश फ्रिज में मिली थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि महिला की हत्या करने वाला शख्स महिला के साथ लिव इन में रहता था। महिला उस पर शादी का दबाव बना रही थी। जिससे परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, बैंक नोट प्रेस पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। SP पुनीत गहलोत ने बताया कि जिस मकान में महिला का शव मिला है उसी मकान में संजय पाटीदार किराएदार था। पिछले 5 साल से प्रतिभा उर्फ पिंकी प्रजापति के साथ वह लिव इन रिलेशन में था। मृतका प्रतिभा शादी के लिए संजय पर दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर संजय ने अपने साथी विनोद दवे के साथ मिलकर उसको रास्ते से हटाने के लिए प्लानिंग बनाई और मार्च 2024 में प्रतिभा की गला घोंटकर हत्या कर दी।

साथी के साथ मिलकर की थी हत्या
एसपी ने बताया कि हत्या करने के बाद संजय ने लाश को फ्रिज में बंद कर दिया था। पुलिस ने बताया है कि संजय पहले से ही शादीशुदा है। संजय और उसका साथी विनोद दवे इंगोरिया जिला उज्जैन के निवासी हैं। विनोद इस समय राजस्थान की जेल में बंद है। आरोपी संजय कृषि का कामकाज करता है।

घर में किराएदार था संजय
बता दें कि वृंदावन धाम में मकान नंबर 128 से एक बंद कमरे में फ्रिज में महिला का शव मिला था। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई थी। बताया जा रहा है कि रात के समय में जब लाइट कट गई तो कमरे से दुर्गंध आने लगी। जिससे परेशान होकर उसी मकान में रहने वाले किराएदार बलवीर सिंह ने मकान मालिक के साथ ही बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस ने महिला का शव बरामद किया था। आरोपी संजय पाटीदार उसी मकान में किराएदार था। जून माह में वह मकान खाली कर चुका है, लेकिन फ्रिज समेत कुछ सामान यहां दो कमरों में मौजूद था।

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

भोपालबैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष,बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल...

भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर किया वृक्षारोपण

भोपालभारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर किया वृक्षारोपण,भारतीय स्टेट बैंक शाहपुरा शाखा ने...

Kachra Cafe Bhopal:भोपाल में खुलेंगे तीन कचरा कैफ़े कूड़ा लाओ नाश्ता-खाना ले जाओ

Kachra Cafe Bhopal: भोपाल वासियों को जल्द ही अपने घरेलू कचरे को बेचने और...