23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Home70 साल के एक्टर टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक! अस्पताल में...

70 साल के एक्टर टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक! अस्पताल में भर्ती होने की खबर, जानिए कैसी है हालत

Published on

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर टीकू तलसानिया को कथित तौर पर हार्ट अटैक आया। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अभी कुछ कंफर्मेशन नहीं है। एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया है और कई टीवी शोज का भी हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार वह राजकुमार राव की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आए थे।

टीकू तलसानियाकी उम्र 70 साल है। उन्होंने 1984 में टीवी शो ‘ये जो है जिंदगी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। दो साल बाद 1986 में उन्होंने फिल्में कीं, जसमें ‘प्यार के दो पल’, ‘ड्यूटी’ और ‘असली नकली’ शामिल है। एक्टर ने सपोर्टिंग रोल करके लोगों को पर्दे पर खूब हंसाया। उन्होंने ‘बोल राधा बोल’, ‘कुली नंबर 1’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘विरासत’ और ‘हंगामा 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

टीकी तलसानिया की फिल्में-टीवी शोज
टीकू तलसानिया ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स भी किए हैं। जिसमें ‘गोलमाल है भाई सब गोलमाल है’, ‘जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट’ और ‘सजन रे फिर झूठ मत बोलो’ शामिल है। उन्हें आखिरी बार 2024 की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में देखा गया था, जिसमें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी ने अभिनय किया था।

टीकू तललानिया की पत्नी-बच्चे
एक्टर की शादी दीप्ति से हुई है, जिनसे उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा, संगीतकार रोहन तलसानिया और एक बेटी शिखा तलसानिया, जिन्होंने ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘कुली नंबर 1’ और ‘आई हेट लव स्टोरीज’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...