8.4 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराज्यबंद कमरे में नहीं होगी तिकुनिया कांड की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने...

बंद कमरे में नहीं होगी तिकुनिया कांड की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की याचिका ठुकराई

Published on

लखीमपुर खीरी/नई दिल्‍ली

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा की याचिका खारिज कर दी है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आशीष मिश्रा को ट्रायल का सामना करना होगा। आशीष मिश्रा ने मांग की थी कि त‍िकुनिया कांड की सुनवाई ट्रायल कोर्ट के बंद कमरे में करवाई जाए। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट आशीष मिश्रा को 2 महीने की सशर्त जमानत दे चुकी है।

जनवरी में जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा के सामने कुछ शर्तें रखी थीं। इनके अनुसार, आशीष मिश्रा को लखीमपुर खीरी कांड से जुडे़ गवाहों या लोगों से दूर रहने को कहा गया था। इसके अलावा उन पर यह भी शर्त लगाई गई थी कि दिल्‍ली, एनसीआर और यूपी में नहीं रह पाएंगे।

यह था मामला
लखीमपुर खीरी का तिकुनिया कांड 3 अक्‍टूबर 2021 को हुआ था। इसमें आशीष मिश्रा पर आरोप लगाया गया था कि उन्‍होंने आंदोलनकारी किसानों पर एसयूवी चढ़ा दी थी। इस घटना में 4 किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद हिंसा भड़क उठी थी और भारतीय जनता पार्टी के तीन कार्यकर्ता और पत्रकाार की मौत हो गई थी। आशीष मिश्रा के पिता केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री अजय मिश्रा टेनी हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...