17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलक्या वीरेंद्र सहवाग का उनकी वाइफ से होने वाला है तलाक? सोशल...

क्या वीरेंद्र सहवाग का उनकी वाइफ से होने वाला है तलाक? सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक वीरेंद्र सहवाग अपनी शादी के 20 साल बाद पत्नी आरती अहलावत से अलग होने वाले हैं। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कुछ महीने से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से भी सहवाग और आरती ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। सहवाग और आरती की शादी साल 2004 में धूम-धाम से हुई थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद अलग होने की बात तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल वीरेंद्र सहवाग और उनकी वाइफ के बीच रिश्ते की खटास को लेकर तब बातें सामने आई जब सहवाग ने दिवाली के समय अकेले पूजा करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। इस फोटो में सहवाग के दोनों बेटे और सिर्फ उनकी मां थी। उनकी पत्नी तस्वीर में कहीं दिखाई नहीं दी थीं। इसके बाद से भी सोशल मीडिया पर किसी तरह की सहवाग और उनकी वाइफ को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया, जिसके कारण की अब उनके तलाक की खबरें वायरल हो रही है।

दो बच्चों के माता-पिता हैं सहवाग और आरती
सिर्फ इतना ही नहीं, वीरेंद्र सहवाग दो सप्ताह पहले विश्व नागायक्षी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। यहां भी उनके साथ उनकी वाइफ नहीं थी। ऐसे में अब वीरेंद्र सहवाग की तरफ जब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आ जाता है मीडिया में उनके रिलेशनशिप को लेकर खबर निश्चित रूप से चलती रहेगी बता दें कि वीरेंद्र सहवाग और आरती के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे का नाम आर्यवीर सहवाग है जिनका जन्म 2007 में हुआ था। वहीं छोटे बेटे का नाम वेदांत हैं। वेदांत का जन्म 2010 में हुआ था। ये दोनों अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए क्रिकेटर बने और दिल्ली के लिए एज ग्रुप क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम का यह धुरंधर खिलाड़ी रहे वीरेंद्र सहवाग ने साल 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी सहवाग इस खेल के साथ अलग-अलग भूमिकाओं में दिखते रहे हैं। हालांकि, इन सबके बीच वीरेंद्र सहवाग ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट ही रखा। ऐसे में अब जब तक सहवाग या फिर आरती की तरफ से कोई बयान नहीं आ जाता तलाक की खबर की ये अफवाह चलती रहेगी।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...