17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'झाड़ू घर की लक्ष्मी, कमल का बटन खतरनाक', नए नारे के साथ...

‘झाड़ू घर की लक्ष्मी, कमल का बटन खतरनाक’, नए नारे के साथ केजरीवाल ने समझाया ‘AAP’ का गणित

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के सियासी दंगल में राजनीतिक पार्टियां दांव-पेच लगा रही हैं. इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नया नारा दिया. उन्होंने कहा कि ‘कमल का बटन बड़ा खतरनाक है और झाड़ू घर की लक्ष्मी मानी जाती है.’

केजरीवाल ने ‘झाड़ू’ वाले बजट का गणित समझाया. उन्होंने कहा कि दो बच्चों की पढ़ाई में 10 हजार रुपए की बचत, इलाज और दवाई में 5 हजार रुपए की बचत, फ्री बिजली-पानी और दो से ढाई हजार तक बस के किराए में बचत हो रही है. केजरीवाल ने कहा कि इस तरह से आम आदमी पार्टी हर महीने 22 से 23 हजार रुपए का फायदा करा रही है. इसलिए कहते हैं ‘झाड़ू’ घर की लक्ष्मी है. अगर गलत बटन दबा दिया तो 22-23 हज़ार रुपए कहां से लाओगे.

केजरीवाल ने दिल्ली के मतदाताओं से पैसे और गिफ्ट्स के जरिए वोटों को प्रभावित करने के कथित प्रयासों का विरोध करने का आग्रह किया. उन्होंने भाजपा पर 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए सोने की चेन, साड़ी, जूते और नकदी बांटने का आरोप लगाया.

केजरीवाल ने एक वीडियो मैसेज में नागरिकों से लोकतंत्र को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हुए कहा कि ये आपका पैसा है, पैसे ले लो, लेकिन अपना वोट 1100 रुपये या एक साड़ी के लिए मत बेचो. आपका वोट अमूल्य है. उन्होंने मतदाताओं को वोट देने के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए बीआर अंबेडकर द्वारा किए गए बलिदानों की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि अगर हमारे वोट खरीदे जा सकते हैं, तो हमारा लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. केवल अमीरों का राज होगा. किसी को भी वोट दें, लेकिन पैसे बांटने वालों को नहीं. बता दें कि आम आदमी पार्टी जहां लगातार तीसरी बार अपना गढ़ बचाने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा कई साल बाद दिल्ली में वापसी की राह देख रही है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...