21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेलनहीं पता किसे बाहर करोगे, लेकिन... भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में...

नहीं पता किसे बाहर करोगे, लेकिन… भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में इस धुरंधर की एंट्री चाहते हैं अश्विन

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया था। आईसीसी टूर्नामेंट के लिए दुबई रवाना होने से पहले टीम इंडिया ड्रेस रिहर्सल की तैयारी में जुट गई है। इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मिली जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी। हालांकि, इससे पहले ही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन अब क्रिकेट एक्सपर्ट्स के तौर पर उम्मीद कर रहे हैं कि भारत की चैंपियंस ट्रॉफी वाली टीम में बदलाव होना चाहिए।

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में गेंद से कोहराम मचाने वाले वरुण चक्रवर्ती को वनडे सीरीज में खिलाने की वकालत की है। साथ ही उन्होंने कहा कि यही अच्छा मौका है, जब वरुण को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने टीम इंडिया में 5 स्पिनर रखने की भी वकालत की है। हालांकि, यह कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच गौतम गंभीर और टीम इंडिया सिलेक्टर्स को तय करना है कि वरुण खेलते हैं या नहीं।

धुरंधर स्पिन ऑलराउंडर आर अश्विन ने अपने चैनल पर कहा- हम सभी इस बारे में बात कर रहे हैं कि क्या चैंपियंस ट्रॉफी टीम में उन्हें होना चाहिए था। मुझे लगता है कि उनके वहां होने की संभावना है। मुझे लगता है कि वह इसमें शामिल हो सकते हैं। संभावना है क्योंकि सभी टीमों ने केवल एक शुरुआती टीम का नाम दिया है। बदलाव संभव है। उन्हें चुना जा सकता है। अगर आप मौजूदा टीम को देखें तो अगर कोई तेज गेंदबाज बाहर जाता है और वरुण आते हैं तो एक अतिरिक्त स्पिनर (पांच स्पिनर) होगा। मुझे नहीं पता कि वे किसे बाहर करना चाहेंगे। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे।

15 सदस्यीय टीम 6 फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। अश्विन का कहना है कि यह सिलेक्शन कमिटी के लिए 50 ओवर के क्रिकेट में चक्रवर्ती को आजमाने का अच्छा मौका होगा। वरुण ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर वनडे में हिस्सा नहीं लिया है, लेकिन घरेलू स्तर पर उनके प्रदर्शन प्रभावशाली रहे हैं। उन्होंने पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी में 12.72 की औसत से सिर्फ 6 मैचों में 18 विकेट लिए थे।

अश्विन ने कहा- मुझे लगता है कि वरुण को भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिल सकता है। मुझे नहीं लगता कि उन्हें सीधे चैंपियंस ट्रॉफी में ले जाना आसान फैसला होगा। उन्होंने वनडे नहीं खेले हैं। मुझे लगता है कि वे उन्हें भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज में मौका देंगे। उन्होंने कहा- अगर वे उसे यहां मौका नहीं देते हैं तो यह मुश्किल है। लेकिन, फिर भी मैं वरुण को उसके पहले प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार के लिए बधाई देता हूं। वह इस समय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का चक्रवर्ती है। मैं चाहता हूं कि वह और आगे बढ़ें।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...