18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यगुजरात : प्रेमी से मिली महिला तो ससुराल पक्ष ने अर्धनग्न कर...

गुजरात : प्रेमी से मिली महिला तो ससुराल पक्ष ने अर्धनग्न कर जंजीर बांध दौड़ाया, पुलिस ने दी आर्थिक मदद

Published on

अहमदाबाद,

पिछले सप्ताह गुजरात के दाहोद जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हुआ था, जहां एक महिला को अर्धनग्न करके जंजीर बांधकर गांव में दौड़ाया गया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में डाला दिया है. अब पुलिस ने उस महिला को जीवन निर्वाह के लिए मदद की है. पुलिस की ओर से महिला के जीवन निर्वाह के लिए एक फल और सब्जी की दुकान शुरू करा दी गई है.

महिला का पति जेल में सजा काट रहा
दाहोद एसपी राजदीप सिंह झाला ने बताया कि इस महिला को आर्थिक रुप से सक्षम करने और वह खुद अपना जीवन निर्वाह कर सके, इसके लिए पुलिस ने यह काम किया है. दरअसल, महिला का पति जेल में सजा काट रहा है. वैसै में उसका घर चलाने वाला कोई नहीं है. जिस वजह से महिला को अपने प्रेमी के साथ मिलने की सजा देते हुए उसके ससुराल वालों ने ही यह दुर्व्यवहार किया था.

पुलिस ने ही भरा 11 महीने का किराया
अब पुलिस ने पीड़ित महिला के लिए एक दुकान शुरू करा दी है, जहां वह फल और सब्जी बेच सकती है, जिसका 11 महीना के किराया भी पुलिस ने दे दिया है. साथ ही 1 महीने का फल और सब्जी का स्टॉक भी पुलिस मुहैया कराएगी. पुलिस ने महिला की सुरक्षा के लिए दुकान पर सीसीटीवी भी लगाया है, जिसकी मॉनिटरिंग पुलिस की टीम करेगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this