17 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराजनीति'जो झुग्गियों में फोटोशूट कराते हैं उन्हें गरीबी पर बात करना बोरिंग...

‘जो झुग्गियों में फोटोशूट कराते हैं उन्हें गरीबी पर बात करना बोरिंग लगता है’, पीएम मोदी का राहुल पर निशाना

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को गरीबों की बात करना बोरिंग लगता है, लेकिन हमारी सरकार ने सिर्फ नारे नहीं दिए, बल्कि सच्चा विकास करके दिखाया है. पीएम मोदी ने कहा, “देश की जनता ने 14वीं बार मुझे आभार जताने का अवसर दिया, इसके लिए मैं जनता का धन्यवाद करता हूं.” उन्होंने बताया कि भारत 21वीं सदी के 25 प्रतिशत हिस्से को पार कर चुका है और आने वाले 25 साल देश को विकसित भारत बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.

प्रधानमंत्री ने बताया कि 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक सिर्फ ‘गरीबी हटाओ’ के नारे दिए गए, लेकिन हमारी सरकार ने इसे हकीकत में बदला. उन्होंने कहा, “हमने गरीबों को झूठे नारे नहीं, बल्कि सच्चा विकास दिया.” पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए, 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए और 12 करोड़ परिवारों को नल से जल की सुविधा दी. उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ नेताओं का ध्यान आम लोगों की समस्याओं पर नहीं, बल्कि घरों में ‘जकूजी’ और स्टाइलिश शॉवर जैसी चीजों पर है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराकर खुद को मसीहा दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन असल में उन्हें गरीबों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने कहा, “जो लोग झोपड़ियों में फोटो सेशन कराते हैं, उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग लगती है.” पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली से 1 रुपया निकलता है तो गांवों तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि यह पैसा आखिर किसके पास जाता था, यह देश की जनता अच्छे से समझ सकती है.

उन्होंने अपनी सरकार की पारदर्शी नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 10 करोड़ फर्जी लाभार्थियों को योजनाओं से हटाया और 3 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए. उन्होंने कहा, “हमारा मॉडल बचत भी, विकास भी है. जनता का पैसा सिर्फ जनता के लिए खर्च होता है.” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के स्वच्छता अभियान का मजाक उड़ाया गया, लेकिन इसका असर यह हुआ कि आज गांव-गांव में शौचालय बन चुके हैं और लोग बेहतर जीवन जी रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य गरीबों का उत्थान करना है और इसके लिए वे लगातार काम करते रहेंगे.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...