14.6 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराष्ट्रीयAxis My India का एग्जिट पोल पूरी तरह फेल, सोशल मीडिया पर...

Axis My India का एग्जिट पोल पूरी तरह फेल, सोशल मीडिया पर क्यों प्रदीप गुप्ता करने लगे ट्रेंड

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव, 2024 के रिजल्ट का ऐलान होना अभी बाकी है। मतगणना में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को 297 से लेकर 300 सीटें मिलने के आसार बन रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन को 230 के आसपास सीटें मिलने की उम्मीद है। इससे पहले सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए गठबंधन को 350 से लेकर 400 सीटें तक मिलने की उम्मीद जताई गई थी। इसमें भी Axis My India के सर्वे में एनडीए को 361 से 401 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई थी, जिस पर अब सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसके मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता की जमकर खिंचाई हो रही है। प्रदीप ने एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक्जिट पोल को ‘मोदी मीडिया पोल’ और ‘फैंटेसी पोल’ बताए जाने पर प्रदीप गुप्ता ने कहा था कि यह अंगूर खट्टे हैं जैसी बात है।

‘एक्सिस माइ इंडिया’ का क्या था सर्वे
‘इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया’ ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 361-401 सीट मिलने की संभावना जताई थी। उसका अनुमान है कि ‘इंडिया’ गठबंधन को 131-166 सीट से संतोष करना पड़ेगा।

गणित में पढ़ाई करने वाले प्रदीप इस बार नहीं बूझ पाए सवाल
मध्यप्रदेश के जबलपुर में जन्मे प्रदीप के बारे में कहा जाता रहा है कि वो बचपन से ही नई चीजों को सीखने के लिए उत्सुक रहते। गणित के कठिन से कठिन सवालों को बड़ी आसानी से हल करने में माहिर प्रदीप को डेटा विश्लेषण में खास रुचि थी। हालांकि, इस बार उनका चुनावी आकलन और सियासी गणित कमजोर बैठ गया।

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल पढ़े प्रदीप गुप्ता खोजे जा रहे
हार्वर्ड बिजनेस स्कूल बोस्टन में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुके प्रदीप गुप्ता को यूजर्स सोशल मीडिया एक्स पर खोज रहे हैं और उनके सटीक पोल के दावों को लेकर मीम्स तक बना रहे हैं। लोग उनके एनडीए को भारी बहुमत के दावे पर मजाक उड़ा रहे हैं।

65 बार चुनावों का सटीक एग्जिट पोल बताने वाले इस बार फेल
प्रदीप ने 1998 में एक प्रिंटिंग और पब्लिशिंग कंपनी के रूप में एक्सिस माय इंडिया को स्थापित किया। 2013 में एक्सिस माय इंडिया ने उपभोक्ता शोध और चुनाव परिणामों के अनुमान लगाने के क्षेत्र में भी काम करना शुरू कर दिया। इस पूरे काम में उनका साथ दिया जबलपुर के ही उनके साथी मुकेश काबरा ने। उनका दावा है कि एक्सिस माय इंडिया के जरिए वो चुनावों में करीब 65 बार सटीक भविष्यवाणी कर चुके हैं। इनके Exit Poll की सफलता की दर 94 प्रतिशत है।

चुनावों को समझने के लिए लिखीं किताबें, पर खुद चूके
प्रदीप गुप्ता ने चुनावों को समझने के लिए ‘हाउ इंडिया वोट्स एंड व्हाट इट मीन्स’, ‘मोदी@20’, ‘ब्लूप्रिंट फॉर एन इकोनॉमिक मिरेकल’ और ‘कौन निर्वाचित होता है, कैसे और क्यों?’ जैसी किताबें भी लिखीं, तो काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं प्रदीप को सबसे पहले खुद चुनावों के बारे में समझना चाहिए।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

एनएचपीसी ओएफएस: केंद्र सरकार 71 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचेगी 6% तक हिस्सेदारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के ऑफर फॉर सेल (OFS) की शुरुआत के साथ ही...

भारतीय वायुसेना का बढ़ेगा दबदबा, DRDO के साथ मिलकर किया रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO और भारतीय वायु सेना मंगलवार...

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...