8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिअमित शाह के बाद नड्डा से मिले प्रवेश वर्मा, दिल्ली में सीएम...

अमित शाह के बाद नड्डा से मिले प्रवेश वर्मा, दिल्ली में सीएम को लेकर हलचल तेज, बैठकों का दौर जारी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद दिल्ली में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कवायद तेज हो गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठकों का दौर जारी है। वहीं बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर रहे हैं। इस बीच नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीते बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर सबकी नजरे टिकी हैं। अरविंद केजरीवाल को करारी मात देने वाले प्रवेश वर्मा को सीएम पद के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। प्रवेश वर्मा भी लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर कर रहे हैं।

प्रवेश वर्मा ने कल जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वहीं आज देर शाम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि विधायकों में से ही किसी एक को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। पार्टी जाति और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का संतुलन बनाना चाहती है। मुख्यमंत्री चुनने के फैसले में एक हफ्ते से ज्यादा का समय लग सकता है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं।

नड्डा ने शाह से मुलाकात की
दिल्ली में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कवायद तेज होने के बीच पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को बीजेपी मुख्यालय में विचार-विमर्श किया था। पार्टी की शानदार जीत के बाद मोदी ने उत्साही कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। बीजेपी ने चुनावों में हर क्षेत्र और अधिकतर समुदायों के बीच प्रभावशाली बढ़त हासिल की है, इसलिए उसके पास मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों की एक विस्तृत सूची है।

इन नामों की चर्चा
केजरीवाल को हराने वाले जाट समुदाय के नेता प्रवेश वर्मा जैसे प्रमुख चेहरे और सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद एवं पवन शर्मा जैसे संगठन के अनुभवी नेताओं की चर्चा हो रही है, लेकिन बीजेपी का इतिहास अपेक्षाकृत कम चर्चित नेताओं को आगे बढ़ाने का रहा है। बीजेपी के एक नेता ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राजनीतिक समीकरणों के आधार पर पूर्वांचल की पृष्ठभूमि वाले किसी विधायक, सिख या महिला पर भी विचार कर सकता है। उन्होंने कहा कि 2023 में मध्यप्रदेश और राजस्थान और पिछले साल ओडिशा समेत पिछले अनुभव के मद्देनजर ऐसे मामलों पर अटकलों के लिए बहुत कम गुंजाइश बचती है। बीजेपी ने मध्यप्रदेश में मोहन यादव, राजस्थान में भजनलाल शर्मा और ओडिशा में मोहन चरण माझी को चुना, जिससे अधिकांश राजनीतिक विश्लेषक हैरान रह गए।

विधायकों का क्या कहना?
रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा, ‘हम दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादे पूरे करेंगे, मैं विधायक हूं और पार्टी जो भी फैसला करेगी, हम उसका पालन करेंगे।’ राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से बीजेपी के विजयी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री का चयन पार्टी हाईकमान द्वारा किया जाएगा, दिल्ली एक बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है और जो भी प्रधानमंत्री मोदी के विजन को लागू करेगा, वो मुख्यमंत्री होगा।’ बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘कल प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में बहुत स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा एक-एक संकल्प को पूरा करेगी…हम एक-एक संकल्प को पूरा करेंगे। हमारी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व समय आने पर मुख्यमंत्री की घोषणा करेगा।’

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...