19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedविशाल ददलानी का हुआ एक्सीडेंट, कैंसिल हुआ कॉन्सर्ट, बोले- जल्द ही डांस...

विशाल ददलानी का हुआ एक्सीडेंट, कैंसिल हुआ कॉन्सर्ट, बोले- जल्द ही डांस करने लौटूंगा

Published on

म्यूजिक कम्पोजर विशाल ददलानी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. विशाल एक हादसे का शिकार हो गए हैं. इस वजह से उनके कॉन्सर्ट को भी कैंसिल करना पड़ा है. इसकी जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी गई. जहां फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं. विशाल का एक्सीडेंट हो गया है. हालांकि ये एक्सीडेंट कैसे और कब हुआ इसकी प्रॉपर डिटेल्स नहीं दी गई हैं. लेकिन उनके सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया गया है कि उनका फिलहाल ट्रीटमेंट चल रहा है और उनकी हालत में सुधार है.

कैंसिल हुआ कॉन्सर्ट
विशाल ने अपने इंस्टा स्टोरी में अपडेट करके लिखा- मेरी बुरी किस्मत, मेरा एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया है. जल्दी नाचता हुआ वापस लौटूंगा. आपको जानकारी देता रहूंगा. पुणे आपसे जल्दी मिलता हूं. पोस्ट में लिखा गया- जरूरी अनाउंसमेंट: विशाल और शेखर का म्यूजिक कॉन्सर्ट कैंसिल हो गया है. हमें आपको ये बताते हुए खेद है कि आइकॉनिक जोड़ी विशाल और शेखर की मच-अवेटेड अर्बन शोज म्यूजिक प्रोग्राम, जो 2 मार्च 2025 को होने वाला था, विशाल ददलानी से जुड़ी एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के कारण स्थगित कर दिया गया है, जिनका फिलहाल ट्रीटमेंट चल रहा है.

फैंस को हुई चिंता
पोस्ट में ऑर्गनाइजर्स ने माफी मांगते हुए टिकट के पैसे रिफंड करने की भी बात कही है. ये पोस्ट पढ़ते ही विशाल के फैंस के बीच हलचल मच गई है. सभी कमेंट कर उनका हालचाल पूछ रहे हैं. वहीं उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं और लिख रहे हैं- आप जल्दी ठीक हो जाओगे सर. विशाल-शेखर बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कम्पोजर्स हैं. विशाल ने कई गाने भी गाए हैं. इनमें झूमें जो पठान, रफ्तारें, कुक्कड़, इंडिया वाले, ओ साकी साकी जैसे कई गानें शामिल हैं. विशाल कई शोज का भी बतौर जज हिस्सा रहे हैं. उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है

 

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...