19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालसिंगरौली में भीड़ का बवाल, कई वाहनों को फूंका, सड़क हादसे में...

सिंगरौली में भीड़ का बवाल, कई वाहनों को फूंका, सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद भड़के ग्रामीण

Published on

सिंगरौली

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रक से टकराने के बाद दो युवकों की मौत हो गई। हादसे का बाद ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया और मौके पर बवाल हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसमें 6 ट्रक और 3 बसें शामिल है। जिस हाइवा ने बाइक को टक्कर मारी वह कोयला लेकर जा रहा था।

हादसा मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बधौरा चौकी के अमिलिया घाटी के पास हुआ। यहां कोयले से लोड एक हाईवे वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार 20 फीट गहरी खाई में गिर गए। खाई में गिरने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया था। वहीं, स्थानीय लोगों के मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बवाल मचा दिया।

कई वाहनों को किया आग के हवाले
गुस्साए ग्रामीणों ने स्टाफ बस सहित कई वाहनों में आग के हवाले कर दिया। गनीमत रही की स्टाफ बस में सवार लोग समय रहते उतर गए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, बवाल और आगजनी की सूचना मिलती ही मौके पर पुलिस पहुंची। उन्होंने और दुर्घटना में मृतक दोनों शव को क्षत विक्षत हालत में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद मृतक के परिजन और गुस्साए लोग जमकर बवाल मचाए हुए हैं।

आगजनी और ग्रामीणों के हंगामे की खबर मिलने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। हालात को देखते हुए करीब 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और एसपी मनीष खत्री पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की। इसके साथ ही स्थिति पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल बुलाया गया है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...