10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedH-1B वीजा के लिए लंबा होगा इंतजार, अमेरिकी सरकार ने रिन्यू कराने...

H-1B वीजा के लिए लंबा होगा इंतजार, अमेरिकी सरकार ने रिन्यू कराने के लिए बदले नियम

Published on

जिन भारतीयों को पहले बिना वीजा इंटरव्यू दिए आसानी से अमेरिका का वीजा मिल जाता था, उनके लिए बुरी खबर है। अमेरिका ने ‘वीजा इंटरव्यू वेवर’ यानी वीजा इंटरव्यू में छूट के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया बदल दिया है। ‘वीजा इंटरव्यू वेवर’ को ‘ड्रॉपबॉक्स’ सुविधा के तौर पर भी जाना जाता है, जिसके लिए अब नियम सख्त कर दिए गए हैं। नए नियम अभी से लागू हो गए हैं और इसका असर H-1B और B1/B2 वीजा होल्डर्स समेत कई लोगों पर पड़ने वाला है।

अब सिर्फ उन लोगों को ड्रॉपबॉक्स का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा, जिनका वीजा पिछले 12 महीने में एक्सपायर हुआ है और वो उसी कैटेगरी में वीजा रिन्यू करवा रहे हैं। पहले ये सीमा 48 महीने थी। नए नियमों का सबसे ज्यादा असर भारतीय H-1B वीजा होल्डर्स पर पड़ेगा। इसके अलावा अमेरिका में घूमने या बिजनेस के सिलसिले से जाने वाले B1/B2 वीजा होल्डर्स भी नए नियमों से प्रभावित होने वाले हैं। कोविड के समय इन लोगों को नियमों में ढील का काफी फायदा मिला था।

नियम नहीं मानने वाले लौटाए जा रहे
हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन द नेशनल लॉ रिव्यू के मुताबिक, वीजा एप्लीकेशन सेंटर (VAC) नए नियम लागू करने लगे हैं और जो लोग इन नियमों पर खरे नहीं उतर रहे हैं, उन्हें वापस भेज दिया जा रहा है। अमेरिका में पहले ही डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से कई तरह के नियम बदले गए हैं। वीजा इंटरव्यू वेवर के नियमों में बदलाव ट्रंप सरकार द्वारा किया गया सबसे नया परिवर्तन है, जिससे भारतीय प्रभावित हो रहे हैं।

किस तरह का बदलाव देखने को मिला है?
पहले जिन लोगों का वीजा पिछले 48 महीनों में खत्म हुआ था, वे ड्रॉपबॉक्स प्रक्रिया के जरिए अपना वीजा रिन्यू करवा सकते थे। 2022 में लागू की गई यह नीति अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में लंबे इंतजार के समय को कम करने के लिए थी। कोविड महामारी से पहले वाले 12 महीने के नियम पर वापस लौटने का मतलब है कि अब केवल वही लोग बिना इंटरव्यू के आवेदन कर सकते हैं, जिनका पिछला वीजा पिछले एक साल के भीतर खत्म हुआ है।

किन बातों का रखना होगा ख्याल?
वहीं, अब आवेदकों को ड्रॉपबाक्स अप्वाइंटमेंट लेने से पहले एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया चेक कर लेना चाहिए। जिनका वीजा 12 महीने से ज्यादा पहले खत्म हो गया है, उन्हें इंटरव्यू के लिए अप्वाइंटमेंट लेना होगा। इंटरव्यू स्लॉट की ज्यादा मांग को देखते हुए, आवेदकों को लंबे प्रोसेसिंग समय के लिए भी तैयार रहना चाहिए। H-1B वीजा होल्डर्स यात्रा में किसी भी तरह की रुकावट से बचने के लिए एक्सटेंशन के लिए प्रीमियम प्रोसेसिंग का विकल्प चुन सकते हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...